सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   The strike has no effect on the district, and ambulance services are regular.

Solan News: जिले में हड़ताल का असर नहीं, एंबुलेंस सेवाएं नियमित

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सोलन में किसी भी कर्मचारी ने हड़ताल में नहीं लिया भाग
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। 108 और 102 एंबुलेंस कर्मचारी यूनियन (सीटू संबद्ध) की ओर से मांगों को लेकर पूरे प्रदेश में हड़ताल शुरू कर दी गई है। हालांकि जिला सोलन में इसका कोई खास असर देखने को नहीं मिला।
जिले में एंबुलेंस सेवाएं पूरी तरह सामान्य रहीं और किसी भी कर्मचारी ने हड़ताल में भाग नहीं लिया। सभी अस्पतालों में एंबुलेंस कर्मचारी नियमित रूप से सेवाएं देते रहे, जिससे मरीजों को आपातकालीन स्थिति में किसी प्रकार की असुविधा नहीं हुई। सोमवार को जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय पाठक ने जिले भर में एंबुलेंस सेवाओं की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि जिले से कोई भी एंबुलेंस कर्मचारी हड़ताल में शामिल नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिले के सभी अस्पतालों में एंबुलेंस सेवाएं सुचारु रूप से संचालित हो रही हैं और मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed