{"_id":"6a3052eda3938663580f2c00","slug":"tomato-season-catches-up-fast-in-solan-sabji-mandi-prices-reach-rs-1100-per-crate-solan-news-c-176-1-ssml1040-171670-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: सोलन सब्जी मंडी में टमाटर सीजन ने पकड़ी रफ्तार, 1100 रुपये प्रति क्रेट तक पहुंचे दाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: सोलन सब्जी मंडी में टमाटर सीजन ने पकड़ी रफ्तार, 1100 रुपये प्रति क्रेट तक पहुंचे दाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्थानीय टमाटर की दस्तक व पंजाब की सप्लाई खत्म होने से दामों में उछाल, किसानों को मिल रहा बेहतर मुनाफा
रोजाना पहुंचने लगे 300 से 400 क्रेट
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। प्रदेश की प्रसिद्ध सोलन सब्जी मंडी में स्थानीय टमाटर के सीजन ने रफ्तार पकड़ ली है। सीजन के शुरुआती दौर में जहां मंडी में रोजाना महज 50 क्रेट टमाटर की आमद दर्ज की जा रही थी। वहीं अब आवक में भारी बढ़ोतरी के साथ रोजाना 300 से 400 क्रेट टमाटर मंडी पहुंचने लगा है। स्थानीय टमाटर की मांग बढ़ने और बाहरी राज्यों, विशेषकर पंजाब का टमाटर खत्म होने की वजह से प्रदेश के टमाटर के दामों में जबरदस्त उछाल आया है। मंडी में टमाटर की भारी मांग के चलते अब प्रति क्रेट के दाम 600 रुपये से लेकर 1100 रुपये तक पहुंच गए हैं। शुरुआती दिनों में किसानों को ग्रेड के हिसाब से 500 रुपये प्रति क्रेट तक के दाम मिल रहे थे, लेकिन बाजार में आए इस नए उछाल से आढ़तियों और किसानों के चेहरे खिल गए हैं। व्यापारियों का मानना है कि आने वाले दिनों में टमाटर के दामों में और अधिक उछाल आने की पूरी संभावना है।
दो चरणों की खेती से बनी रहती है सप्लाई
सोलन जिले में टमाटर की फसल मुख्य रूप से दो चरणों में तैयार की जाती है। इसमें अगेती फसल की रोपाई फरवरी महीने में ही कर दी जाती है। यही अगेती फसल जून की शुरुआत में सबसे पहले मंडियों में पहुंचती है। वर्तमान में मंडी में आ रहा टमाटर इसी चरण का है, जो मुख्य रूप से जिले के नदीपार और पानी वाले क्षेत्रों जैसे गंबरपुल, अश्वनी खड्ड और देवठी से आ रहा है। इसके अलावा पछेती फसल की रोपाई अप्रैल और मई के महीनों में की जाती है। यह फसल आने वाले हफ्तों में बाजार में उतरेगी, जिससे मंडी में आवक और अधिक बढ़ने की उम्मीद है।
आर्थिकी की रीढ़ है टमाटर का कारोबार
सोलन जिले के लिए टमाटर की खेती को आर्थिकी की रीढ़ माना जाता है। यहां हर साल टमाटर सीजन के दौरान करोड़ों रुपये का कारोबार होता है। इस सीजन से न केवल स्थानीय किसानों को अपनी मेहनत का बेहतर मूल्य मिलता है, बल्कि क्षेत्र के व्यापारियों, आढ़तियों और सैकड़ों मजदूरों को भी बड़े पैमाने पर रोजगार मिलता है। बाजार के मौजूदा रुख को देखते हुए इस बार भी बंपर कारोबार की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन
कोट
नदी वाले क्षेत्रों से स्थानीय टमाटर की आवक अब काफी बढ़ चुकी है और रोजाना 300 से 400 क्रेट टमाटर मंडी पहुंच रहा है। पंजाब की सप्लाई खत्म होने और स्थानीय टमाटर की बेहतरीन क्वालिटी के कारण किसानों को 600 से 1100 रुपये प्रति क्रेट तक के बेहतरीन दाम मिल रहे हैं। आने वाले दिनों में मांग और मजबूत होने से दामों में और तेजी आने की उम्मीद है।
राघव सूद, सचिव, मंडी समिति,सोलन