सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Tractor seized along with 22 bundles of Khair wood; one person arrested.

Solan News: खैर के 22 मोच्छों सहित ट्रैक्टर जब्त, एक गिरफ्तार

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
Tractor seized along with 22 bundles of Khair wood; one person arrested.
वन विभाग नालागढ़ द्वारा मौके पर बरामद किए गए खैर के मोच्छेस्रोत: विभाग - फोटो : 1
नालागढ़-रोपड़ मार्ग पर वन विभाग ने की कार्रवाई
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ वन परिक्षेत्र की वन खंड सैनी माजरा ब्लॉक ने नालागढ़-रोपड़ मार्ग पर स्थित ढेरोवाल बैरियर के पास एक बड़ी सफलता हासिल की है। 14 जून रात को विभाग की संयुक्त टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए घिर-ढेरोवाल मार्ग की तरफ से आ रहे एक ट्रैक्टर को चेकिंग के लिए रोका। तलाशी लेने पर ट्रॉली में खैर की लकड़ी के 22 मोच्छे बरामद हुए, जिसके संबंध में चालक कोई भी वैध दस्तावेज़ पेश नहीं कर सका। मौके से गिरफ्तार किए गए ट्रैक्टर चालक की पहचान सुरेंद्र सिंह निवासी ढेरोवाल, नालागढ़ के रूप में हुई है। चालक ने पूछताछ में कबूल किया कि यह खैर की लकड़ी सरकारी जमीन से चोरी की गई थी और वह इसे बेचने के लिए पंजाब ले जा रहा था। तस्करी में प्रयुक्त ट्रैक्टर पर कोई नंबर प्लेट नहीं लगी थी, जिसे वन कर्मियों ने चेसिस नंबर के जरिये रिकॉर्ड में लिया है। चालक ने इस वारदात में अपने एक अन्य साथी गुरनाम सिंह, निवासी झाझा, नालागढ़ के शामिल होने की बात भी स्वीकारी है। इस मामले को लेकर वन विभाग की ओर से आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाना नालागढ़ में लिखित शिकायत दर्ज करवा दी गई है और वन अधिनियम के तहत आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। मामले की पुष्टि करते हुए वन परिक्षेत्र अधिकारी नालागढ़ रोहित ठाकुर ने बताया कि विभाग की ओर से निरंतर वन कटुओं और अवैध कटान के खिलाफ ठोस कदम उठाए जा रहे हैं और इस पर पूरी तरह लगाम लगाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Install AU App

Followed