{"_id":"6a319a380020ff9f5709e827","slug":"weather-alert-for-farmers-in-solan-crops-face-looming-threat-solan-news-c-176-1-ssml1040-171740-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: सोलन में किसानों के लिए मौसम अलर्ट, फसलों पर मंडराया खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: सोलन में किसानों के लिए मौसम अलर्ट, फसलों पर मंडराया खतरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
18 और 19 जून को भारी बारिश के साथ तेज हवाओं की संभावना
नौणी विवि ने किसानों और बागवानों के लिए की एडवाइजरी जारी
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। मौसम विभाग और कृषि वैज्ञानिकों ने सोलन जिले के किसानों और बागवानों के लिए आगामी पांच दिनों का मौसम पूर्वानुमान जारी करते हुए सतर्क रहने की सलाह दी है। पूर्वानुमान के अनुसार जिले में अगले पांच दिन मौसम परिवर्तनशील बना रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार 16-17 जून और 20 जून को जिले के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है, जबकि 18 और 19 जून को अधिकांश क्षेत्रों में गरज-चमक, आकाशीय बिजली और तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। इन दो दिनों के लिए विशेष चेतावनी भी जारी की गई है। किसानों को सलाह दी गई है कि गरज-चमक और बिजली कड़कने के दौरान खुले खेतों में काम करने से बचें तथा ऊंचे पेड़ों, बिजली के खंभों और अन्य ऊंची संरचनाओं से दूरी बनाए रखें। कृषि वैज्ञानिकों ने मौजूदा मौसम को देखते हुए फसलों और बागवानी के लिए जरूरी दिशा-निर्देश भी जारी किए हैं। किसानों को सलाह दी गई है कि मौसम सामान्य होने तक मक्का की बुवाई टाल दें और स्थिति ठीक होने पर गोबर की खाद डालकर बुवाई करें। साथ ही खेतों में जलभराव से बचाव के लिए उचित निकासी व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया है।
सेब के बागवानों के लिए सलाह
नमी बढ़ने के कारण सेब के बागानों में स्कैब और अल्टरनेरिया लीफ स्पॉट रोग का खतरा बढ़ सकता है। लक्षण दिखने पर मौसम साफ होने के बाद मेटिराम 55 प्रतिशत प्लस पाइराक्लोस्ट्रोबिन 5 प्रतिशत का छिड़काव करने की सलाह दी गई है। फल विकास अवस्था में स्कैब नियंत्रण के लिए प्रोपिनेब 600 ग्राम प्रति 200 लीटर पानी का छिड़काव भी किया जा सकता है।
तेज हवाओं से टमाटर के पौधों को खतरा
तेज हवाओं से टमाटर के पौधों के गिरने, तने टूटने और फल-फूल झड़ने का खतरा है। इससे बचाव के लिए पौधों को डंडों का सहारा देने और निचली पत्तियों को जमीन से 10-15 सेमी ऊपर तक काटने की सलाह दी गई है, ताकि फसल सुरक्षित रह सके।