यूथ फार्मर क्लब स्यार ने ग्रामीणों के साथ मिलकर चलाया सफाई अभियान
संवाद न्यूज एजेंसी
दाड़लाघाट (सोलन)। पंचायत दाड़लाघाट के यूथ फार्मर क्लब स्यार की ओर से डोरी (स्यार) स्थित श्मशानघाट तक जाने वाले रास्ते की साफ-सफाई की गई। इस दौरान क्षेत्र के युवाओं और ग्रामीणों ने मिलकर श्रमदान करते हुए न केवल मार्ग को साफ किया, बल्कि आसपास की जगहों में भी सफाई अभियान चलाया। अभियान में यूथ फार्मर क्लब के साथ नुम्हाल कोटला, जावी, स्यार और दयोथी गांवों के युवाओं व ग्रामीणों ने भाग लिया। लंबे समय से झाड़ियों और मलबे से प्रभावित रास्ते को सामूहिक प्रयास से साफ कर सुचारू बनाया गया। सफाई कार्य को तेजी से पूरा करने के लिए जेसीबी मशीन का भी प्रबंध किया गया, जिससे रास्ता खोलने में काफी मदद मिली। अभियान के दौरान बेहतर टीम वर्क देखने को मिला, जिसकी स्थानीय लोगों ने सराहना की। युवाओं ने बताया कि भविष्य में भी ऐसे सामाजिक कार्य जारी रखे जाएंगे और लोगों से सहयोग की उम्मीद जताई गई है। इस मौके पर अतुल चंदेल, विकास कौशल, नीरज चंदेल, अमित शुक्ला, अजय चंदेल, शुभम चंदेल, सन्नी चंदेल, वीरेंद्र गौतम, पवन शर्मा, गुलशन, नीरज, कपिल, प्रदीप गौतम, ललित गौतम, महेंद्र गौतम, प्रकाश गौतम, नरेश गौतम और कुलदीप गौतम सहित अन्य ग्रामीण व युवा मौजूद रहे।
कमेंट
कमेंट X