सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   State Women Commission Chairperson Accused of Campaigning; BJP Files Complaint with the Commission

Shimla: राज्य महिला आयोग अध्यक्ष पर चुनाव प्रचार करने का आरोप, भाजपा ने आयोग में दी शिकायत

अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Thu, 14 May 2026 08:45 PM IST
विज्ञापन
सार

 भाजपा के राज्य कार्यालय सचिव प्रमोद ठाकुर की ओर से राज्य चुनाव आयुक्त को शिकायत भेजी है। शिकायत में आरोप लगाया है कि विद्या नेगी कुल्लू और मनाली क्षेत्र में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों के पक्ष में चुनाव प्रचार कर रही हैं। 

State Women Commission Chairperson Accused of Campaigning; BJP Files Complaint with the Commission
राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष विद्या नेगी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष विद्या नेगी के खिलाफ पंचायत चुनावों में कथित रूप से चुनाव प्रचार में भाग लेने को लेकर राज्य चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज करवाई गई है। भाजपा के राज्य कार्यालय सचिव प्रमोद ठाकुर की ओर से राज्य चुनाव आयुक्त को शिकायत भेजी है। शिकायत में आरोप लगाया है कि विद्या नेगी कुल्लू और मनाली क्षेत्र में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों के पक्ष में चुनाव प्रचार कर रही हैं।

Trending Videos


मैदान स्तर पर गतिविधियों के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी चुनाव प्रचार में सक्रिय हैं। शिकायत में कहा गया है कि हिमाचल प्रदेश राज्य महिला आयोग एक वैधानिक एवं अर्ध-न्यायिक संस्था है, जिससे राजनीतिक निष्पक्षता और स्वतंत्रता बनाए रखने की अपेक्षा की जाती है। ऐसे में आयोग की अध्यक्ष द्वारा सक्रिय राजनीतिक प्रचार करना मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट तथा सार्वजनिक पद की निष्पक्षता की भावना के विपरीत है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed