{"_id":"6a6749a47cd76df36f03c39d","slug":"12-teachers-assigned-duty-for-the-tritiya-sopan-guide-camp-una-news-c-93-1-ssml1048-200137-2026-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: तृतीय सोपान गाइड शिविर के लिए 12 शिक्षकों की लगाई ड्यूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: तृतीय सोपान गाइड शिविर के लिए 12 शिक्षकों की लगाई ड्यूटी
Tue, 28 Jul 2026 08:35 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Tue, 28 Jul 2026 08:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊना। जिला ऊना में भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के तहत आयोजित होने वाले तृतीय सोपान गाइड शिविर के सफल आयोजन के लिए शिक्षा विभाग ने 12 शिक्षकों की ड्यूटी लगाई है। इस संबंध में उपनिदेशक उच्च शिक्षा (माध्यमिक) एवं जिला मुख्य आयुक्त, भारत स्काउट्स एंड गाइड्स, ऊना द्वारा कार्यालय आदेश जारी किए गए हैं।
जारी आदेशों के अनुसार यह शिविर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मुबारिकपुर में 29 जुलाई से 4 अगस्त 2026 तक आयोजित होगा। सभी शिक्षकों को 29 जुलाई को सुबह 9 बजे विद्यालय में रिपोर्ट करने के निर्देश दिए गए हैं। शिविर के दौरान उन्हें नियमानुसार टीए/डीए प्रदान किया जाएगा तथा दोपहर का भोजन आयोजन स्थल पर उपलब्ध कराया जाएगा।
शिविर के लिए राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल अंब की सोनू कुमारी को टीजीटी आर्ट्स के साथ डीओसी नियुक्त किया गया है। इसके अलावा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल तलाई, तलमेहड़ा, बढेड़ा, कटोहड़ खुर्द, लोहारा, सलोई, भंजाल, मंदली, बेहड़ जसवां, कांगड़ तथा रपोह मिसरां से कुल 11 शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
उपनिदेशक जिला उच्च शिक्षा विभाग अनिल कुमार तक्खी ने बताया कि तृतीय सोपान गाइड शिविर के लिए संबंधित विद्यालयों के प्रधानाचार्यों एवं मुख्याध्यापकों को आदेशों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश भी जारी किए हैं।
क्या है कार्यक्रम
तृतीय सोपान भारत स्काउट्स और गाइड्स प्रशिक्षण का तीसरा और एक महत्वपूर्ण चरण है, जो प्रवेश, प्रथम सोपान और द्वितीय सोपान के बाद आता है। यह चरण स्काउट या गाइड के जीवन में आत्मनिर्भरता, उन्नत नेतृत्व क्षमता, और उच्च स्तर के कैंपिंग व जीवन रक्षा कौशल को विकसित करने पर केंद्रित होता है।