{"_id":"6a675b4443d03a832c08702a","slug":"miscreants-break-height-barrier-on-rampur-bailey-bridge-una-news-c-93-1-una1025-200198-2026-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: रामपुर बेली ब्रिज पर शरारती तत्वों ने तोड़ा हाइट बैरियर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: रामपुर बेली ब्रिज पर शरारती तत्वों ने तोड़ा हाइट बैरियर
Tue, 28 Jul 2026 08:50 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Tue, 28 Jul 2026 08:50 AM IST
विज्ञापन
रामपुर बैली ब्रिज पर कम ऊंचाई के हाइट बैरियर कारण फंसी पिकअप। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊना। रामपुर बेली ब्रिज पर लगाए गए हाइट बैरियर को शरारती तत्वों ने फिर से तोड़ दिया है। ऐसे में बेली ब्रिज की सुरक्षा को लेकर लोक निर्माण विभाग की चिंता बढ़ गई है। विभाग का कहना है कि पुल पर सुरक्षा के लिए हाइट बैरियर लगाया जाता है लेकिन कुछ शरारती तत्व इसे नुकसान पहुंचा रहे हैं। अब विभाग ऐसे लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की तैयारी में जुट गया है।
सोमवार को भी बेली ब्रिज पर उस समय दोपहिया और छोटे चार पहिया वाहनों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा, जब ऊना की ओर आ रही एक पिकअप के चालक ने निर्धारित ऊंचाई से अधिक होने के बावजूद जबरन बेली ब्रिज से अपना वाहन निकालने का प्रयास किया। वाहन हाइट बैरियर में फंस गया, जिससे बेली ब्रिज के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। काफी मशक्कत के बाद वाहन को पीछे हटाया गया और यातायात बहाल हो सका। बेली ब्रिज की हालत बड़े और भारी भरकम वाहनों का वजन उठाने लायक नहीं बची है। मानसून के मौसम को देखते हुए लोक निर्माण विभाग ने इसे केवल कार जीप और दोपहिया वाहनों की आवाजाही के लिए हाइट बैरियर की व्यवस्था की लेकिन बीते कुछ दिनों से शरारती तत्व बेली ब्रिज के एक तरफ से हाइट बैरियर को बार बार तोड़ रहे हैं। अब तो हालात यह है कि उसे तोड़ कर एक तरफ हटा दिया है।
हम किसी काम से ऊना जा रहे थे लेकिन बेली ब्रिज पर एक पिकअप हाइट बैरियर में फंस गई। पहले तो वाहन चालक उसे जबरदस्ती निकालने का प्रयास करता रहा लेकिन बाद में पीछे हटाना पड़ा। एक की गलती का खामियाजा दूसरों को भुगतना पड़ा। विभाग ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई करे।
विज्ञापन
-कृष्ण ठाकुर, स्थानीय निवासी
पुल पर यातायात नियमों का सख्ती से पालन करवाने और बेली ब्रिज पर निगरानी बढ़ाने की जरूरत है ताकि सुरक्षा व्यवस्था से कोई खिलवाड़ न कर सके। बार-बार जाम की स्थिति से भी राहत मिल सके।
-रविंद्र कुमार, स्थानीय निवासी
हाइट बैरियर को बार-बार तोड़ने वाले शरारती तत्वों का पता लगाया जा रहा है। उनके खिलाफ सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी।
-केएस ठाकुर, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग, ऊना