फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Block Congress Committee Chintpurni staged a protest in Amb over the donation theft case.

Una News: चंदा चोरी मामले पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी चिंतपूर्णी ने अंब में किया प्रदर्शन

Tue, 28 Jul 2026 07:55 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 28 Jul 2026 07:55 AM IST
विज्ञापन
Block Congress Committee Chintpurni staged a protest in Amb over the donation theft case.
अंब (ऊना)। अयोध्या श्रीराम मंदिर में कथित चंदा चोरी के मामले को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी चिंतपूर्णी ने सोमवार को अंब में रोष प्रदर्शन किया। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. रविंद्र शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित इस प्रदर्शन में जिला कांग्रेस अध्यक्ष देसराज गौतम सहित अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने विश्राम गृह अंब से श्रीराम लीला मैदान तक रोष रैली निकाली और इसके बाद हनुमान मंदिर में भजन-कीर्तन कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। जिला कांग्रेस अध्यक्ष देसराज गौतम ने कहा कि जांच एजेंसियों को बिना किसी राजनीतिक दबाव के इस प्रकरण की पारदर्शी जांच करनी चाहिए और दोषियों को कानून के दायरे में लाकर कड़ी सजा दी जानी चाहिए। इस अवसर पर पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष सुदर्शन ठाकुर, यूथ कांग्रेस के प्रदेश महासचिव राघव ठाकुर, यूथ कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष अमन जसवाल, पंचायत समिति अंब की अध्यक्ष शारदा देवी, उपाध्यक्ष राजेश कुमार सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed