फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Drug-free youth are the great strength of a developed India: Deputy Commissioner

नशामुक्त युवा ही विकसित भारत की बड़ी ताकत : उपायुक्त

Tue, 28 Jul 2026 07:52 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 28 Jul 2026 07:52 AM IST
विज्ञापन
Drug-free youth are the great strength of a developed India: Deputy Commissioner
ऊना। युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से मेरा युवा भारत ऊना द्वारा हिमकैप्स इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल एजुकेशन, बढ़ेड़ा में जिला स्तरीय नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के लगभग 350 विद्यार्थियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने बतौर मुख्य अतिथि और पुलिस अधीक्षक ऊना सचिन हिरेमठ ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की। उपायुक्त ने कहा कि भारत विश्व का सबसे युवा देश है और युवाओं की ऊर्जा, प्रतिभा तथा सकारात्मक सोच ही विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत है।
विज्ञापन

यदि युवा नशे जैसी सामाजिक बुराई से दूर रहकर शिक्षा, खेल, नवाचार और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे तो विकसित भारत का सपना शीघ्र साकार होगा। वहीं, पुलिस अधीक्षक सचिन हिरेमठ ने कहा कि नशे के विरुद्ध केवल कानून ही पर्याप्त नहीं है बल्कि समाज की सामूहिक जागरूकता और युवाओं की सकारात्मक सोच भी उतनी ही आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महोत्सव के अंतर्गत समूह नृत्य, समूह लोकगीत, नुक्कड़ नाटक/मूक अभिनय, चित्रकला, वाद-विवाद एवं भाषण, स्लैम पोएट्री, लघु फिल्म/रील तथा स्लोगन लेखन सहित कुल आठ प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतिभागियों ने अपनी रचनात्मक प्रस्तुतियों के माध्यम से नशे के दुष्परिणामों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करते हुए स्वस्थ एवं जागरूक समाज का संदेश दिया।

इस मौके पर उपायुक्त ऊना ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी बच्चों को नशे से दूर रहने और दूसरों को भी इस बारे जागरूक करने की शपथ दिलाई। इस मौके पर हिमकैप्स कॉलेज बढेड़ा के चेयरमैन विक्रमजीत सिंह, जिला युवा स्पोर्ट्स अधिकारी प्रदीप कुमार, तहसील कल्याण अधिकारी ऊना जितेंद्र शर्मा सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed