फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Five standing committees constituted for the effective functioning of the Zila Parishad.

Una News: जिला परिषद के प्रभावी संचालन के लिए पांच स्थायी समितियां गठित

Tue, 28 Jul 2026 08:59 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 28 Jul 2026 08:59 AM IST
विज्ञापन
Five standing committees constituted for the effective functioning of the Zila Parishad.
ऊना। जिला परिषद ऊना की पहली त्रैमासिक बैठक सोमवार को जिला परिषद सभागार में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला परिषद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष पवन कुमार नंबरदार ने की। इस अवसर पर मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) ऊना इशांत जसवाल विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में जिला परिषद के सभी नवनिर्वाचित सदस्यों, विभिन्न विभागों के अधिकारियों तथा विकास खंड अधिकारियों (बीडीओ) ने भाग लिया।
विज्ञापन

बैठक के दौरान जिला परिषद अध्यक्ष ने जनहित एवं विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा करते हुए सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे आपसी समन्वय स्थापित करते हुए योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि सभी परियोजनाओं एवं योजनाओं को निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा किया जाए। उन्होंने विकास कार्यों में पारदर्शिता, जवाबदेही तथा जनसहभागिता को भी प्राथमिकता देने पर बल दिया।
विज्ञापन

बैठक में जिला परिषद के सुचारु एवं प्रभावी संचालन के लिए पांच स्थायी समितियों का गठन किया गया। इनमें साधारण स्थायी समिति, वित्त, संप्रेक्षण एवं योजना समिति, सामाजिक न्याय समिति, शिक्षा एवं स्वास्थ्य समिति तथा कृषि एवं उद्योग समिति शामिल हैं। इन समितियों के माध्यम से विभिन्न विकासात्मक एवं जनहित से जुड़े विषयों की नियमित समीक्षा एवं प्रभावी निगरानी सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक के दौरान ज़िला परिषद के उपाध्यक्ष अविनाश मेनन ने जिले में बेसहारा गोवंश के संरक्षण, देखभाल एवं आश्रय व्यवस्था को लेकर विस्तार से अपने सुझाव रखे। उन्होंने इस दिशा में दीर्घकालिक एवं सकारात्मक कदम उठाने की बात रखी। इस विषय पर मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं एडीसी इशांत जसवाल ने सभी विकास खंड अधिकारियों (बीडीओ) को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने क्षेत्राधिकार में संचालित गोसदनों का विस्तृत विवरण शीघ्र उपलब्ध करवाएं ताकि आवश्यकतानुसार समुचित योजना बनाकर प्रभावी कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed