{"_id":"69bfea31fc3f51037a0ad63c","slug":"1607-teachers-gave-the-screening-test-in-the-district-una-news-c-90-1-ssml1024-190053-2026-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: जिले में 1607 शिक्षकों ने दिया स्क्रीनिंग टेस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: जिले में 1607 शिक्षकों ने दिया स्क्रीनिंग टेस्ट
विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूलों को सीबीएसई पैटर्न पर शिफ्ट करने के उद्देश्य से ली परीक्षा
मंडी जिले में बनाए गए थे छह परीक्षा केंद्र
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। देश के सरकारी स्कूलों को सीबीएसई पैटर्न पर शिफ्ट करने के उद्देश्य से रविवार को मंडी जिले में शिक्षकों के लिए स्क्रीनिंग टेस्ट आयोजित किया गया। परीक्षा जिले के छह केंद्रों पर ली गई। कई शिक्षकों ने कहा कि पहले उन्हें केवल आशंकाओं में रखा गया था और परीक्षा की तिथि अचानक तय होने के कारण पर्याप्त तैयारी का समय नहीं मिला। शिक्षकों ने बताया कि उनकी परीक्षा बहुत बढि़या हुई। सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी के केंद्र में कॉमर्स, इकोनामिक्स और इंग्लिश विषयों के लिए कुल 336 शिक्षकों में से 298 उपस्थित और 38 अनुपस्थित रहे। वल्लभ काॅलेज मंडी में प्रिंसिपल और लेक्चरर हिंदी, गणित, इतिहास, भौतिकी, जीव विज्ञान, रसायन विज्ञान के 522 शिक्षकों में से 471 उपस्थित और 51 अनुपस्थित रहे। राजकीय संस्कृत काॅलेज सुंदरनगर में संस्कृत शास्त्री पद के 190 में से 172 शिक्षक उपस्थित रहे। पाॅलिटेक्निक काॅॅलेज सुंदरनगर में टीजीटी नाॅन-मेडिकल के लिए 223 में से 194 शिक्षक परीक्षा देने पहुंचे। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला छात्र मंडी में भाषा अध्यापक और ड्राइंग टीचर के 325 में से 278 शिक्षक उपस्थित रहे। आईटीआई मंडी में लेक्चरर शारीरिक शिक्षा में 26 में से 19 उपस्थित व 7 अनुपस्थित, राजनीति विज्ञान में 77 में से 59 उपस्थित व 18 अनुपस्थित, संस्कृत में 17 में से 14 उपस्थित व 3 अनुपस्थित , शारीरिक शिक्षा शिक्षक 52 में से 46 उपस्थित व 16 अनुपस्थित, आईपी लेक्चरर 61 में से 56 उपस्थित व 5 अनुपस्थित रहे। स्कूलों को अब उत्कृष्टता केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है, जहां चयनित शिक्षकों को विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। इन परीक्षाओं के परिणाम के आधार पर तैयार मेरिट लिस्ट से प्रदेश के 150 स्कूलों में सीबीएसई कैडर की तैनाती सुनिश्चित की जाएगी।
पेपर बहुत बढ़िया हुआ है। सरकार की यह अच्छी पहल है। परीक्षा शिक्षकों की योग्यता और सीबीएसई मानकों के अनुरूप उनकी तैयारी का आकलन करने के उद्देश्य से आयोजित की गई। -धनेश्वरी देवी बालीचौकी शिक्षक
हमें सीबीएसई में पढ़ाने का मौका मिल रहा है। इससे हमें भी बहुत कुछ सीखने के लिए मिलेगा। -विजय कुमार सराज
परीक्षा बहुत अच्छी हुई है और मुझे पूरा विश्वास है कि मैं सीबीएसई पैटर्न में पढ़ाने के लिए साक्षम हूं। -भूषण राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला छतरी शिक्षक
यह सरकार की बहुत बढि़या योजना है कि सरकारी स्कूलों को सीबीएसई में बदला गया है। पहले सीबीएसई में प्रवेश लेने के लिए बहुत मुश्किल होती थी, लेकिन अब बच्चे आसानी से प्रवेश ले सकते हैं। परीक्षा बहुत आसान थी। -नीरजा ठाकुर कुल्लू शिक्षक
Trending Videos