{"_id":"6a84b46196f169449d0c7d69","slug":"20-concealed-khair-logs-recovered-in-the-amroha-area-una-news-c-93-1-ssml1048-202797-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: अमरोह क्षेत्र में छिपाकर रखे खैर के 20 मोछे बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: अमरोह क्षेत्र में छिपाकर रखे खैर के 20 मोछे बरामद
Wed, 19 Aug 2026 01:07 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Wed, 19 Aug 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ूही (ऊना)। रामगढ़ धार की खुरबाईं बीट के अमरोह क्षेत्र में पांच हरे खैर के पेड़ों के अवैध कटान के मामले में वन विभाग ने कार्रवाई तेज कर दी है। विभाग की टीम ने जंगल में झाड़ियों के बीच छिपाकर रखे गए खैर के करीब 20 मोछे बरामद किए हैं। अवैध कटान से करीब 3.50 लाख रुपये के नुकसान का आकलन किया गया है। मामले में पुलिस चौकी जोल में शिकायत देने के बाद अब वन विभाग और पुलिस की टीमें वन काटुओं की पहचान में जुटी हैं।
वन विभाग के ब्लॉक ऑफिसर विकास कौशल ने बताया कि अमरोह कठोह से लेकर जोल तक तथा हरोट से धमांदरी तक काफी बड़ा क्षेत्रफल है। घटना वाली रात वन विभाग की टीम और फॉरेस्ट गार्ड ने रात करीब 12 बजे तक क्षेत्र में गश्त की थी। इसके बाद फॉरेस्ट गार्ड दूसरे क्षेत्र की ओर गश्त करने चला गया। बड़े क्षेत्रफल के कारण एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचने में समय लगता है। इसी दौरान वन काटुओं ने गश्त का फायदा उठाकर पांच खैर के पेड़ों को काट दिया।
अवैध कटान के बाद वन काटुओं ने खैर की लकड़ी को जंगल में झाड़ियों के बीच छिपा दिया था। वन विभाग की टीम ने तलाशी अभियान के दौरान करीब 20 मोछे बरामद कर लिए। विभाग अब यह पता लगाने में जुटा है कि लकड़ी को जंगल से बाहर ले जाने की योजना कहां तक पहुंची थी और इस मामले में कौन-कौन लोग शामिल हैं। वन विभाग की ओर से आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी चेक की गई है लेकिन अभी तक वनकाटुओं का कोई ठोस सुराग नहीं मिल पाया।
विज्ञापन
वन मंडलाधिकारी विकल्प यादव ने कहा कि अवैध कटान करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। वन विभाग मामले की जांच कर रहा है और पुलिस के सहयोग से आरोपियों तक पहुंचने के प्रयास जारी हैं।