{"_id":"6a84b56dc16c0fdfb9083895","slug":"ct-scan-facility-to-be-available-at-civil-hospital-amb-as-well-una-news-c-93-1-ssml1047-202709-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: नागरिक अस्पताल अंब में भी मिलेगी सीटी स्कैन की सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: नागरिक अस्पताल अंब में भी मिलेगी सीटी स्कैन की सुविधा
Wed, 19 Aug 2026 01:11 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Wed, 19 Aug 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊना। नागरिक अस्पताल अंब में अब जल्द ही सीटी स्कैन की सुविधा उपलब्ध होगी। अस्पताल में सीटी स्कैन मशीन स्थापित करने के लिए मंजूरी मिल गई है। इससे अंब और आसपास के क्षेत्रों के हजारों लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। अभी तक सीटी स्कैन की जरूरत पड़ने पर मरीजों को करीब 30 किलोमीटर दूर क्षेत्रीय अस्पताल ऊना का रुख करना पड़ता है।
नागरिक अस्पताल अंब में सीटी स्कैन सुविधा शुरू होने के बाद आपात स्थिति में मरीजों को समय पर जांच की सुविधा मिल सकेगी। विशेषकर सड़क हादसों, सिर में गंभीर चोट, शरीर के अंदरूनी हिस्सों में चोट और अन्य गंभीर मामलों में चिकित्सकों को मरीज की स्थिति का आकलन करने में आसानी होगी। इससे मरीजों को जांच के लिए दूसरे अस्पताल में भेजने की आवश्यकता भी कम होगी।
उपमंडल अंब में बड़ी संख्या में लोग स्वास्थ्य सेवाओं के लिए नागरिक अस्पताल पर निर्भर हैं। वर्तमान में सीटी स्कैन की सुविधा उपलब्ध न होने के कारण गंभीर मरीजों और उनके तीमारदारों को ऊना जाना पड़ता है। इसमें समय और अतिरिक्त खर्च दोनों होते हैं। कई बार आपात स्थिति में मरीज को तत्काल जांच की आवश्यकता होती है, ऐसे में अस्पताल में ही सुविधा मिलने से उपचार शुरू करने में भी देरी नहीं होगी। अस्पताल में सीटी स्कैन मशीन स्थापित करने को मिली मंजूरी के बाद अब आगामी प्रक्रिया पूरी की जाएगी। मशीन की स्थापना और संचालन के बाद अंब अस्पताल में जांच सुविधाओं का दायरा और बढ़ जाएगा। इससे क्षेत्र के लोगों को स्थानीय स्तर पर ही बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिल सकेगी। बता दें कि स्वास्थ्य विभाग की तरफ अंब अस्पताल को सीटी स्कैन मशीन स्थापित करने के लिए चयनित किया गया है। इसे लेकर स्वास्थ्य विभाग ने प्रक्रिया भी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल अंब में सीटी स्कैन मशीन स्थापित करने की मंजूरी मिल गई है। इसे लेकर प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। मशीन स्थापित होने से क्षेत्र वासियों को सुविधा मिलेगी।
-डॉ. राहुल कतना, खंड चिकित्सा अधिकारी अंब।