{"_id":"6a84b4b46d3f6586d90698fa","slug":"tankers-camped-by-the-roadside-at-pekhubela-constant-fear-of-accidents-una-news-c-93-1-una1025-202764-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: पेखुबेला में सड़क किनारे टैंकरों का डेरा, हर पल हादसे का डर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: पेखुबेला में सड़क किनारे टैंकरों का डेरा, हर पल हादसे का डर
Wed, 19 Aug 2026 01:08 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Wed, 19 Aug 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊना। पेखुबेला में सड़क किनारे बेतरतीब तरीके से खड़े किए जा रहे तेल टैंकर हादसों को न्योता दे रहे हैं। भारी वाहनों की पार्किंग से सड़क की चौड़ाई कम हो गई है, जिससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सबसे अधिक दिक्कत सुबह स्कूल खुलने के समय होती है, जब सड़क पर वाहनों की आवाजाही बढ़ जाती है। सड़क किनारे खड़े टैंकरों के कारण सामने से आने वाले वाहनों को पास लेने में परेशानी होती है। स्कूल जाने वाले बच्चों को छोड़ने वाले अभिभावकों को कई बार दोपहिया और छोटे वाहनों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क किनारे भारी वाहनों की पार्किंग को लेकर पुलिस प्रशासन भी कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा है। लोगों का कहना है कि किसी हादसे के बाद कार्रवाई करने के बजाय प्रशासन को पहले ही कदम उठाने चाहिए ताकि किसी बड़ी दुर्घटना को टाला जा सके।
सड़क किनारे तेल टैंकरों की अवैध पार्किंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। सुबह के समय इस सड़क पर अत्यधिक वाहनों की आवाजाही होती है। ऐसे में टैंकरों के सड़क किनारे खड़े होने के कारण हादसा हो सकता है। पुलिस प्रशासन से मांग है कि अवैध पार्किंग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
-सुखदेव शर्मा, स्थानीय दुकानदार
-- -- -- -- --
सड़क किनारे खड़े तेल के टैंकरों को जब कहीं ओर खड़ा करने के लिए बोला तो चालक उल्टा हमें डराते हैं। सड़क किनारे खड़े तेल टैंकरों से सड़क तंग हो जाती है और हादसे का अंदेशा बढ़ जाता है। पुलिस प्रशासन से मांग है कि पेखुबेला में सुबह और शाम के समय पुलिस की गश्त बढ़ाई जाए।
विज्ञापन
-बिक्रम सिंह, उपप्रधान झोड़ोवाल पंचायत
मामला ध्यान में आया है। सड़क किनारे तेल टैंकर खड़े करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसे लेकर संबंधित पुलिस थाना को दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
-सचिन हिरेमठ, पुलिस अधीक्षक ऊना।