{"_id":"6a84b511295f6e65ca0015bb","slug":"the-health-department-inspected-the-langars-at-the-fair-una-news-c-93-1-una1026-202774-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: मेले में स्वास्थ्य विभाग ने लंगरों का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: मेले में स्वास्थ्य विभाग ने लंगरों का किया निरीक्षण
Wed, 19 Aug 2026 01:10 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Wed, 19 Aug 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिंतपूर्णी (ऊना)। श्रावण अष्टमी मेले के दौरान श्रद्धालुओं को सुरक्षित और स्वच्छ खाद्य सामग्री उपलब्ध करवाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीमें चिंतपूर्णी में दुकानों, ढाबों और लंगरों का निरीक्षण कर रही हैं।
मंगलवार को विभाग की टीमों ने चिंतपूर्णी मेला क्षेत्र में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता व्यवस्था की जांच की। खुले में रखे खाद्य पदार्थों और खाद्य तेल की गुणवत्ता की भी जांच की गई।
निरीक्षण के दौरान टीमों ने दुकानदारों, ढाबा और लंगर संचालकों को हिदायत दी कि बासी, सड़ी-गली, एक्सपायरी डेट वाली अथवा मिलावटी खाद्य सामग्री का इस्तेमाल न किया जाए।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने विशेष रूप से दुकानदारों और लंगर संचालकों को अखबार अथवा किसी अन्य प्रिंटेड कागज में गर्म और तैलीय खाद्य पदार्थ परोसने से बचने की सलाह दी।
टीम ने बताया कि गर्म व तैलीय खाद्य पदार्थों को ऐसे कागज में परोसने से स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाने वाले रसायन भोजन में मिल सकते हैं, जिससे गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है।
इसके अलावा लंगर संचालकों को पीने के पानी के स्रोतों, खाद्य सामग्री तैयार करने और परोसने वाले स्थानों पर साफ-सफाई बनाए रखने तथा खाद्य पदार्थों को ढककर रखने की हिदायत भी दी गई। विभाग की टीमों में एमएचएस मोहनलाल, यशवंत सिंह, महिंद्र सिंह, तखविंद्र कुमार और हरभजन सिंह सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।