सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   38 doctors deployed in regional hospital, patients will get better services

Una News: क्षेत्रीय अस्पताल में 38 चिकित्सकों की तैनाती, मरीजों को मिलेगी बेहतर सेवाएं

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Feb 2026 05:04 PM IST
विज्ञापन
38 doctors deployed in regional hospital, patients will get better services
विज्ञापन
रेडियोलॉजिस्ट की अभी भी खल रही कमी
Trending Videos

चिकित्सकों की तैनाती के बाद लोगों को मिली राहत
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में लंबे समय से चली आ रही चिकित्सकों की कमी दूर हो गई है। अस्पताल में चिकित्सकों की संख्या बढ़कर 38 हो गई है, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती मिली है। चिकित्सकों के सभी पद भर गए हैं। वर्तमान में केवल रेडियोलॉजिस्ट का एक पद ही रिक्त चल रहा है। नई तैनातियों के बाद अस्पताल की ओपीडी और विभिन्न वार्डों में उपचार व्यवस्था पहले की तुलना में काफी बेहतर हुई है। रोजाना सैकड़ों की संख्या में आने वाले मरीजों को अब परामर्श और उपचार के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ रहा है। मेडिसिन, सर्जरी, स्त्री रोग, बाल रोग सहित अन्य विभागों में सेवाएं सुचारु रूप से संचालित हो रही हैं।
चिकित्सकों की उपलब्धता बढ़ने से मरीजों को समय पर जांच और इलाज मिल पा रहा है। पहले जहां डॉक्टरों की कमी के कारण कई मरीजों को निजी अस्पतालों का रुख करना पड़ता था, वहीं अब सरकारी अस्पताल में ही बेहतर उपचार मिलने से आम लोगों को आर्थिक राहत भी मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि, अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट का पद खाली होने से अल्ट्रासाउंड और अन्य महत्वपूर्ण रेडियोलॉजी जांचें प्रभावित हो रही हैं। मजबूरी में मरीजों को निजी जांच केंद्रों में महंगी जांच करवानी पड़ रही है। इसका सबसे अधिक असर गर्भवती महिलाओं और गंभीर रोगियों पर पड़ रहा है।
अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि चिकित्सकों की नई तैनाती से मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं, लेकिन रेडियोलॉजिस्ट की नियुक्ति न होने से जांच सुविधाएं अभी भी अधूरी हैं। स्थानीय लोगों और मरीजों ने सरकार से मांग की है कि क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में शीघ्र रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती की जाए, ताकि सभी आवश्यक जांच सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध हो सकें।
कोट
क्षेत्रीय अस्पताल में चिकित्सकों की संख्या बढ़कर 38 हो गई है। इससे मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल रही हैं। रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती को लेकर उच्च अधिकारियों के समक्ष मांग रखी गई है। -डॉ. संजय मनकोटिया, चिकित्सा अधीक्षक, क्षेत्रीय अस्पताल ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed