सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   400 grams of plastic envelopes seized

Una News: 400 ग्राम प्लास्टिक के लिफाफे किए जब्त

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Feb 2026 07:46 PM IST
विज्ञापन
400 grams of plastic envelopes seized
विज्ञापन
नगर पंचायत अंब ने की कार्रवाई
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
अंब (ऊना)। नगर पंचायत अंब में प्रतिबंधित प्लास्टिक के विरुद्ध प्रशासन ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। मंगलवार को नगर पंचायत सचिव हर्ष गुप्ता और सफाई पर्यवेक्षक किरपाल सिंह ठाकुर के नेतृत्व में बाजार का औचक निरीक्षण किया गया। इस विशेष अभियान के दौरान टीम ने विभिन्न दुकानों और रेहड़ी-फड़ी वालों की जांच की, जिसमें भारी मात्रा में प्रतिबंधित प्लास्टिक के थैले बरामद किए गए। कार्रवाई के दौरान अधिकारियों ने करीब 400 ग्राम प्लास्टिक के थैले मौके पर जब्त किए। सचिव हर्ष गुप्ता ने दुकानदारों और रेहड़ी संचालकों को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण के नियमों का उल्लंघन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रशासन ने सभी व्यापारियों को चेतावनी दी है कि वह भविष्य में प्लास्टिक का इस्तेमाल पूरी तरह बंद कर दें। अन्यथा नगर पंचायत द्वारा उनके खिलाफ भारी जुर्माना लगाने के साथ-साथ कड़ी कानूनी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। इस मुहिम का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र को प्लास्टिक मुक्त बनाना और आम जनता को पर्यावरण के प्रति जागरूक करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed