सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Protest held against corruption in Tehsil premises Nangal

Una News: तहसील परिसर नंगल में फैले भ्रष्टाचार के विरोध में किया प्रदर्शन

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Feb 2026 07:58 PM IST
विज्ञापन
Protest held against corruption in Tehsil premises Nangal
विज्ञापन
वामपंथी संगठनों ने तहसील परिसर में जमकर की नारेबाजी
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
नंगल (ऊना)। नंगल तहसील में कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ वामपंथी संगठनों ने मंगलवार को तहसील परिसर में धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल रहीं। नेताओं का आरोप था कि तहसील में किसी भी काम के लिए रिश्वत देना अनिवार्य है। वामपंथी नेताओं ने प्रदेश की वर्तमान आम आदमी पार्टी सरकार पर भी भ्रष्टाचार बढ़ाने का आरोप लगाया और चेतावनी दी कि यदि अधिकारियों ने जनता की समस्याओं का समाधान नहीं किया तो भविष्य में बड़ा आंदोलन होगा। इस अवसर पर सुरजीत सिंह ढेर, सतनाम सिंह शेरा, मोहिंद्र सिंह, सुशील कुमार, मास्टर तरसेम लाल भनाम, सुखदेव सिंह, हरदेव सिंह, नरेंद्र राणा, राज कुमारी और शकुंतला देवी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed