सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   5101 dialysis sessions were conducted for kidney patients in this session.

Una News: इस सत्र में किडनी मरीजों के डायलिसिस के लिए लगे 5101 सेशन

संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Wed, 04 Mar 2026 06:41 AM IST
विज्ञापन
5101 dialysis sessions were conducted for kidney patients in this session.
विज्ञापन
ऊना। जिले का एकमात्र डायलिसिस सेंटर किडनी रोगियों के लिए मददगार साबित हो रहा है। क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में हंस फाउंडेशन की ओर से इस क्षेत्र में अग्रणी भूमिका अदा की जा रही है। खास बात यह है कि इस सत्र में 5101 सेशन किडनी रोग से ग्रसित मरीजों के डायलिसिस के लिए लगाए गए हैं। पहली अप्रैल 2025 से लेकर अब तक 82 मरीजों को सुविधा का लाभ दिया गया है। पीएम नेशनल डायलिसिस प्रोग्राम के तहत लोगों को यह सुविधा मिल रही है। सभी वर्ग के मरीजों को हंस फाउंडेशन की ओर से क्षेत्रीय अस्पताल ऊना परिसर में स्थापित सेंटर में निशुल्क सुविधा मुहैया करवाई जा रही है। इस तरह के मरीजों को विभिन्न प्रकार के विशेष जागरूकता शिविरों के माध्यम से भी जागरूक किया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर ऊना क्षेत्रीय अस्पताल में एकमात्र ही डायलिसिस सेंटर होने से वर्तमान में मरीज प्रतीक्षा की कतार में खड़े हैं, तो वहीं दूसरी ओर हंस फाउंडेशन ने भी मरीजों की तादाद को मद्देनजर रखते हुए सिविल अस्पताल अंब और थानाकलां में दो नई यूनिट स्थापित करने का प्रस्ताव रखा है। जैसे ही स्वास्थ्य विभाग की ओर से इस दिशा में प्रस्ताव को मजबूरी मिलती है तो क्षेत्रीय अस्पताल ऊना के एकमात्र डायलिसिस सेंटर का भार भी कम होगा और अन्य जरूरतमंद मरीजों को अंब और थानाकलां में भी यूनिट स्थापित होने से सुविधा मिलेगी। जहां निजी क्षेत्र में एक सेशन का दो से ढाई हजार रुपये एक मरीज से शुल्क अर्जित किया जाता है तो वहीं दूसरी ओर इस कार्य को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में मरीजों को निशुल्क में प्रदान किया जा रहा है। हंस फाउंडेशन का स्टाफ राउंड द क्लॉक एक दिन में तकरीबन 30 डायलिसिस के सेशन सुबह 7 बजे से लेकर शाम सात बजे तक करवा कर मरीज को सुविधा प्रदान करवा रहा है।
Trending Videos

क्षेत्रीय अस्पताल ऊना के चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर संजय मनकोटिया के अनुसार इस सत्र में 5101 मरीज का डायलिसिस सेशन हो चुका है और 82 मरीज सीधे तौर पर इस सुविधा से लाभान्वित हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed