सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   The tangle of wires will be removed from Chintpurni market, electricity lines will be underground.

Una News: चिंतपूर्णी बाजार से हटेगा तारों का जंजाल, बिजली की लाइनें होंगी भूमिगत

संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Wed, 04 Mar 2026 06:41 AM IST
विज्ञापन
The tangle of wires will be removed from Chintpurni market, electricity lines will be underground.
विज्ञापन
भरवाईं (ऊना)। विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्री माता चिंतपूर्णी मंदिर के विकास और सौंदर्यीकरण की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया जा रहा है। मंदिर क्षेत्र को व्यवस्थित और सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से विद्युत बोर्ड ने मुख्य बाजार में बिजली की लाइनों को भूमिगत करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। हाल ही में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री द्वारा मंदिर क्षेत्र के विकास को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए गए थे, जिसके बाद इस योजना पर काम तेज कर दिया है।
Trending Videos

डिवीजन अंब विद्युत बोर्ड के अधिशासी अभियंता पुनीत चौधरी ने मंगलवार को कनिष्ठ अभियंता मनमोहन सिंह और तकनीकी कर्मचारियों की टीम के साथ बाबा श्री माईदास सदन से लेकर चिंतपूर्णी मुख्य बाजार तक सर्वेक्षण किया। इस दौरान टीम ने पूरे मार्ग का निरीक्षण कर यह आकलन किया कि बिजली की हाई वोल्टेज लाइनों को किस प्रकार भूमिगत किया जा सकता है। योजना के तहत बाजार में फैली हाई वोल्टेज तारों और बिजली के जाल को हटाकर डक्टिंग सिस्टम के माध्यम से बिजली की लाइनें जमीन के नीचे बिछाई जाएंगी। वर्तमान में मुख्य बाजार में लटकते बिजली के तार न केवल क्षेत्र की सुंदरता को प्रभावित कर रहे हैं बल्कि सुरक्षा के लिहाज से भी खतरा बने हैं। बिजली की लाइनों को अंडरग्राउंड करने से मंदिर मार्ग अधिक सुंदर, व्यवस्थित और सुरक्षित बनेगा, जिससे श्रद्धालुओं को भी बेहतर सुविधा मिलेगी। वहीं मंगलवार को किए गए इस सर्वे की रिपोर्ट वीरवार को एसडीएम की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में प्रस्तुत की जाएगी। बैठक में इस बात पर विस्तार से चर्चा होगी कि मंदिर रोड पर बिजली की लाइनों को पूरी तरह भूमिगत करना कितना संभव है और इसे किस चरण में लागू किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed