{"_id":"6a3c23a95fe1ca1c5f072d1e","slug":"898-educational-institutions-and-84-villages-in-una-district-declared-tobacco-free-in-accordance-with-the-criteria-una-news-c-93-1-una1002-196303-2026-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: ऊना जिले में 898 शिक्षण संस्थान और 84 गांव मापदंडों के अनुसार तंबाकू मुक्त घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: ऊना जिले में 898 शिक्षण संस्थान और 84 गांव मापदंडों के अनुसार तंबाकू मुक्त घोषित
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Thu, 25 Jun 2026 08:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ऊना। जिले में 898 शिक्षण संस्थान एवं 84 गांव मापदंडों के अनुसार तंबाकू मुक्त घोषित किए जा चुके हैं। जिला स्तरीय तंबाकू नियंत्रण समन्वय समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए सहायक आयुक्त विनय मोदी ने यह जानकारी दी। बैठक में विभिन्न हितधारक विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में तम्बाकू नियंत्रण से संबंधित विभिन्न मुद्दों तथा आयामों के बारे में विस्तृत चर्चा की गई। उन्होंने निर्देश दिए कि पंचायतीराज एवं शहरी स्थानीय निकाय विभाग लाइसेंस जारी करने की प्रक्रिया को जल्द पूर्ण करें। साथ ही सभी हितधारक विभागों से तम्बाकू नियंत्रण में अपनी-अपनी भूमिका का जिम्मेदारी पूर्ण तरीके से निर्वहन करने का आह्वान किया तथा विभागों को उचित दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि तंबाकू बिक्री के लिए लाइसेंस लेना अनिवार्य है तथा खुली बीड़ी सिगरेट बेचने पर पूर्णतया प्रतिबंध है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव कुमार वर्मा ने अवगत करवाया कि जिला ऊना में तंबाकू नियंत्रण से जुड़ी हुई विभिन्न गतिविधियों पर काम किया जा रहा है।
जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अंकित चौधरी ने जानकारी दी कि मई-जून के माह में तंबाकू नियंत्रण के लिये एक विशेष अभियान चलाया गया।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव कुमार वर्मा ने अवगत करवाया कि जिला ऊना में तंबाकू नियंत्रण से जुड़ी हुई विभिन्न गतिविधियों पर काम किया जा रहा है।
जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अंकित चौधरी ने जानकारी दी कि मई-जून के माह में तंबाकू नियंत्रण के लिये एक विशेष अभियान चलाया गया।