{"_id":"6a3cd745a08a4b3de40aa636","slug":"video-service-and-devotion-mark-nirjala-ekadashi-at-chintpurni-temple-2026-06-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"Una: निर्जला एकादशी पर श्री चिंतपूर्णी मंदिर में सेवा का संगम, श्रद्धालुओं के लिए लगी मीठे पानी की छबील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una: निर्जला एकादशी पर श्री चिंतपूर्णी मंदिर में सेवा का संगम, श्रद्धालुओं के लिए लगी मीठे पानी की छबील
Ankesh Dogra
Updated Thu, 25 Jun 2026 12:52 PM IST
निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर विश्व प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री चिंतपूर्णी मंदिर में श्रद्धा, सेवा और मानवता का अद्भुत संगम देखने को मिला। श्री चिंतपूर्णी मंदिर ट्रस्ट की ओर से मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के लिए मीठे पानी की छबील लगाई गई, जहां दिनभर दर्शन के लिए आने वाले भक्तों को ठंडा और मीठा जल वितरित किया गया।
भीषण गर्मी के बीच माता श्री चिंतपूर्णी के दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर ट्रस्ट ने विशेष सेवा अभियान चलाया। इस दौरान मंदिर कर्मचारियों ने श्रद्धालुओं को फल-फ्रूट भी वितरित किए। श्रद्धालुओं ने इस पहल की सराहना करते हुए मंदिर प्रशासन का आभार व्यक्त किया।
मंदिर अधिकारी संजीव प्रभाकर ने बताया कि निर्जला एकादशी का पर्व दान, सेवा और पुण्य का विशेष महत्व रखता है। इसी भावना के तहत श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मीठे पानी की छबील और फल वितरण का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि दिनभर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने माता श्री चिंतपूर्णी के दर्शन किए और कई श्रद्धालुओं ने सेवा कार्यों में भी बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।