सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   A biogas plant will be built in Rampur at a cost of Rs 12.60 crore.

Una News: रामपुर में 12.60 करोड़ से बनेगा बायोगैस प्लांट

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Feb 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
A biogas plant will be built in Rampur at a cost of Rs 12.60 crore.
विज्ञापन
एक्सक्लूसिव
Trending Videos

नगर निगम ने तमाम औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद प्रक्रिया की शुरू
कचरा प्रबंधन प्लांट में लगे कूड़े के बड़े ढेरों से मिलेगी निजात
कचरे के वैज्ञानिक निस्तारण से दुर्गंध और प्रदूषण में भी कमी आएगी
आशुतोष डोगरा
ऊना। रामपुर शहर में ठोस कचरा प्रबंधन प्रणाली को और मजबूत करने की दिशा में नगर निगम ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है। नगर निगम की ओर से 12.60 करोड़ रुपये की लागत से बायोगैस प्लांट स्थापित किया जाएगा। इस परियोजना के लिए आवश्यक औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद आगामी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। बायोगैस प्लांट के निर्माण से शहरवासियों को कचरे के बड़े ढेरों से राहत मिलेगी और कचरे के वैज्ञानिक निस्तारण से दुर्गंध और प्रदूषण में भी कमी आएगी।
नगर निगम के अधिकारियों के मुताबिक बायोगैस प्लांट में गीले और सूखे कचरे से गैस का उत्पादन किया जाएगा, जिसे विभिन्न कार्यों के लिए उपयोग में लाया जाएगा। इससे न केवल कचरे का बेहतर प्रबंधन होगा, बल्कि पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा। नगर निगम ने कहा कि सभी प्रक्रियाओं को पूरा करने के बाद जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। इस प्लांट के चालू होने से शहर की स्वच्छता व्यवस्था में सुधार होगा और कचरा निस्तारण की पुरानी समस्या का समाधान संभव हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कचरा प्रबंधन की वर्तमान स्थिति
रामपुर में वर्तमान में कचरा प्रबंधन के लिए एक प्लांट स्थापित किया गया है, जहां शहर का कचरा एकत्र किया जाता है। हालांकि, कचरे का सही तरीके से प्रबंधन न होने के कारण प्लांट में कचरे के बड़े ढेर लग गए हैं। बायोगैस प्लांट के निर्माण से इस समस्या के समाधान में सहायता मिलेगी। फरवरी माह में टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद, बायोगैस प्लांट की स्थापना का कार्य उस टेंडर को प्राप्त करने वाली निजी कंपनी को सौंप दिया जाएगा।

कोट
रामपुर कचरा प्रबंधन प्लांट के पास लगभग 12.60 करोड़ रुपये से बायोगैस प्लांट स्थापित किया जाएगा। इसके लिए सभी प्रक्रियाएं शुरू हो चुकी हैं और जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। -मनोज कुमार, संयुक्त आयुक्त, नगर निगम ऊना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed