सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Deoli and UP teams face each other in the final

Una News: फाइनल में दियोली और यूपी की टीम आमने-सामने

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Feb 2026 08:05 PM IST
विज्ञापन
Deoli and UP teams face each other in the final
विज्ञापन
दियोली में दो दिवसीय कबड्डी टूर्नामेंट आयोजित
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
दौलतपुर चौक (ऊना)। दियोली में आयोजित दो दिवसीय कबड्डी टूर्नामेंट का समापन रविवार को उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ। समापन पर प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक गगरेट राजेश ठाकुर मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित रहे। टूर्नामेंट में कुल 12 टीमों ने भाग लेकर बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों के जोश और खेल भावना ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। फाइनल मुकाबले में महादेव क्लब दियोली और यूपी की टीम आमने-सामने है। मुख्यातिथि गगरेट के पूर्व विधायक राजेश ठाकुर ने विजेता एवं उपविजेता टीमों के उत्साहवर्धन के लिए अपनी ओर से 11,000 रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की और खेलों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताते हुए कहा कि ग्रामीण स्तर पर ऐसे आयोजन युवाओं को आगे बढ़ने का मंच देते हैं। उन्होंने युवाओं से खेलों को अपनाने और नशे से दूर रहने का आह्वान किया। आयोजकों को सफल आयोजन के लिए बधाई देते हुए भविष्य में भी हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed