सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   The Shop Act is being openly flouted in the district markets.

Una News: जिले के बाजारों में सरेआम उड़ाई जा रही शॉप एक्ट की धज्जियां

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Feb 2026 07:39 PM IST
विज्ञापन
The Shop Act is being openly flouted in the district markets.
विज्ञापन
शहर, कस्बों में बड़े शोरूम, मॉल दुकानें रविवार को भी रहती हैं खुली
Trending Videos

व्यापारी वर्ग प्रशासन और श्रम विभाग की लापरवाही भरे रवैया से आहत
बोले, बाजारों में व्यापार करने की व्यवस्था एक समान सख्ती से करें लागू
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। जिला मुख्यालय सहित विभिन्न उपमंडलों में रविवार को शॉप एक्ट की सरेआम अवहेलना हो रही है। शहर और कस्बों में बड़े शोरूम, मॉल और दुकानें रविवार को भी खुले रहते हैं। इसके चलते ऊना मुख्यालय के अलावा मैहतपुर, गगरेट, अंब, चिंतपूर्णी, हरोली और बंगाणा के बाजारों में भी मॉल और बड़ी दुकानों का संचालन जारी रहता है।
व्यापारी वर्ग का कहना है कि प्रशासन और श्रम विभाग की लापरवाही से उनका कारोबार प्रभावित हो रहा है। उन्होंने मांग की है कि जिला ऊना के बाजारों में रविवार को शॉप एक्ट का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाए और नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। अन्यथा, व्यापारियों को मजबूरन विभाग के खिलाफ कड़ा कदम उठाना पड़ेगा। व्यापारी मंडल ऊना के प्रधान प्रिंस राजपूत ने बताया कि इस संदर्भ में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक भी हुई थी, जिसमें सभी व्यापारियों पर शॉप एक्ट का सख्ती से पालन कराने की बात कही गई थी। लेकिन धरातल पर इसका कोई असर नहीं दिखा, जिससे व्यापारी वर्ग में गहरा रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंब व्यापार मंडल के अध्यक्ष कुलदीप शर्मा ने कहा कि बाजार में साप्ताहिक अवकाश के नियमों का पालन नहीं हो रहा है। उन्होंने शॉपिंग मॉल्स को भी इस नियम में शामिल करने की मांग की। उनका कहना है कि यदि शॉप एक्ट के तहत सभी दुकानों को सप्ताह में एक दिन बंद रखने का प्रावधान है, तो मॉल्स को इससे क्यों छूट दी जा रही है।
व्यापार मंडल बंगाणा के अध्यक्ष विनोद कुमार ने कहा कि कुछ व्यापारी अपनी मनमर्जी से दुकानें खोलते हैं। विभाग को बाजारों के खुलने और बंद होने के समय में सख्ती बरतनी चाहिए, ताकि सभी व्यापारी वर्ग के लिए एक समान नियम लागू हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed