सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Cricket players gave trials at Indira Gandhi Sports Complex

Una News: इंदिरा गांधी खेल परिसर में क्रिकेट खिलाड़ियों ने दिया ट्रायल

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Feb 2026 07:42 PM IST
विज्ञापन
Cricket players gave trials at Indira Gandhi Sports Complex
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

ऊना। जिला में क्रिकेट की जमीनी प्रतिभा को सामने लाने और युवाओं को बेहतर प्रशिक्षण का मंच देने की दिशा में जिला क्रिकेट संघ लगातार प्रयासरत है। इसी कड़ी में रविवार को जिला मुख्यालय स्थित इंदिरा गांधी खेल परिसर में 12 से 17 वर्ष आयु वर्ग के क्रिकेट खिलाड़ियों के लिए चयन ट्रायल आयोजित किए गए। इन ट्रायल का उद्देश्य जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से उभरते प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की पहचान कर उन्हें संगठित और वैज्ञानिक प्रशिक्षण से जोड़ना है। कम उम्र में सही मार्गदर्शन और विशेषज्ञ कोचिंग मिलने से खिलाड़ी न केवल तकनीकी रूप से मजबूत बनते हैं, बल्कि मानसिक और शारीरिक रूप से भी प्रतियोगिताओं के लिए तैयार होते हैं। जिला क्रिकेट संघ की यह पहल भविष्य के लिए मजबूत क्रिकेट आधार तैयार करने की दिशा में अहम मानी जा रही है। ट्रायल में खिलाड़ियों की बल्लेबाजी, गेंदबाजी, फील्डिंग और खेल समझ को बारीकी से परखा गया, ताकि सर्वश्रेष्ठ प्रतिभाओं को डे एकेडमी के लिए चुना जा सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed