फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   A blood storage unit will be set up at the Community Health Centre in Thanakalan.

Una News: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थानाकलां में स्थापित होगा ब्लड स्टोरेज यूनिट

Wed, 29 Jul 2026 12:48 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Wed, 29 Jul 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
A blood storage unit will be set up at the Community Health Centre in Thanakalan.
ऊना। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) थानाकलां में जल्द ही ब्लड स्टोरेज यूनिट स्थापित की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग ने इसके लिए अस्पताल परिसर में भूमि का चयन कर लिया है और कार्य भी शुरू कर दिया है। यूनिट शुरू होने के बाद क्षेत्र के हजारों लोगों को रक्त की उपलब्धता के लिए दूसरे अस्पतालों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।
विज्ञापन

वर्तमान में थानाकलां, बंगाणा व आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों को रक्त की आवश्यकता होने पर क्षेत्रीय अस्पताल ऊना या अन्य बड़े अस्पतालों का रुख करना पड़ता है। इससे मरीजों और उनके परिजनों को समय के साथ अतिरिक्त आर्थिक बोझ भी उठाना पड़ता है। कई बार गंभीर मरीजों के उपचार में देरी होने की आशंका भी बनी रहती है। ब्लड स्टोरेज यूनिट स्थापित होने से दुर्घटना में घायल मरीजों, गर्भवती महिलाओं, ऑपरेशन कराने वाले रोगियों तथा अन्य गंभीर मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध हो सकेगा। इससे आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं और अधिक सुदृढ़ होंगी तथा रेफर किए जाने वाले मामलों में भी कमी आने की उम्मीद है। ब्लड स्टोरेज यूनिट के लिए अस्पताल परिसर में भूमि का चयन करने के बाद कार्य भी शुरू कर दिया गया है। ब्लड स्टोरेज यूनिट शुरू होने से थानाकलां, लठियाणी, पिपलू, बंगाणा से सटे क्षेत्रों सहित आसपास की अनेक पंचायतों के हजारों लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। स्थानीय स्तर पर रक्त उपलब्ध होने से मरीजों को समय पर उपचार मिल सकेगा और क्षेत्र की स्वास्थ्य सुविधाओं को भी नई मजबूती मिलेगी।
विज्ञापन



अगस्त माह में पूरा होगा कार्य
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थानाकलां में स्थापित होने वाले ब्लड स्टोरेज यूनिट को लेकर कार्य तेजी से चल रहा है। इस यूनिट को अगस्त माह में तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है। इस सुविधा की मांग क्षेत्र में काफी समय से की जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन



सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थानाकलां में ब्लड स्टोरेट यूनिट स्थापित करने का काम तेजी से चल रहा है। अगस्त माह में इस यूनिट को शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है।
-डॉ अशोक दड़ोच, कार्यकारी स्वास्थ्य खंड अधिकारी थानाकलां
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed