फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Residents of Marwari, Raipur, troubled by power outages and low voltage.

Una News: बिजली कटौती और कम वोल्टेज से मरवाड़ी, रायपुर के लोग परेशान

Wed, 29 Jul 2026 12:51 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Wed, 29 Jul 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
Residents of Marwari, Raipur, troubled by power outages and low voltage.
दौलतपुर चौक (ऊना)। डंगोह विद्युत उपमंडल के अंतर्गत आने वाले गांव मरवाड़ी और रायपुर में लगातार बिगड़ती बिजली व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन

स्थानीय विनय कुमार, कृष्ण राणा, सर्वजीत सिंह, प्रेम सिंह, बलविंद्र सिंह, महेंद्र सिंह और शिव कुमार ने बताया कि हर पांच से दस मिनट के अंतराल में बिजली ट्रिप हो जाती है और कुछ देर बाद फिर बहाल हो जाती है। इससे लोगों का सामान्य जनजीवन प्रभावित हो रहा है। बार-बार बिजली जाने से घरेलू कार्य, व्यापारिक प्रतिष्ठानों का कामकाज और विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मरवाड़ी के वार्ड पांच में वोल्टेज इतनी कम रहती है कि एसी, कूलर और अन्य बिजली उपकरण ठीक से नहीं चल पाते। कम वोल्टेज से कई लोगों के बिजली उपकरण भी खराब हो चुके हैं। उनका आरोप है कि बिजली बोर्ड में कर्मचारियों की कमी और उदासीनता के कारण शिकायतों का समय पर समाधान नहीं हो रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बोर्ड से जल्द समस्या का समाधान करने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि जल्द बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी बिजली बोर्ड की होगी।

बिजली बोर्ड उपमंडल दौलतपुर चौक के एसडीओ मंगल चौधरी ने बताया कि तकनीकी टीम को मौके का निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए हैं। जहां भी कम वोल्टेज, अन्य खामियां पाई जाएंगी, उन्हें दूर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed