{"_id":"69cab9a4c5355e54b1044dee","slug":"a-trolley-full-of-devotees-from-haryana-overturned-on-the-road-11-injured-one-youth-referred-to-pgi-una-news-c-93-1-ssml1048-186554-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली सड़क पर पलटी 11 घायल, एक युवक पीजीआई रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली सड़क पर पलटी 11 घायल, एक युवक पीजीआई रेफर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Mon, 30 Mar 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
उपमंडल बंगाणा के तहत अनोखा टांडा में पलटा ट्रैक्टर ट्राली ।संवाद
- फोटो : गैस एजेंसी के बाहर लगी उपभोक्ताओं की भीड़। संवाद
विज्ञापन
ऊना। बंगाणा उपमंडल के अनोखा टांडा में सोमवार दोपहर को हरियाणा के कुरुक्षेत्र से आए श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसा उस समय हुआ जब श्रद्धालु बाबा बालक नाथ मंदिर में माथा टेककर वापस लौट रहे थे।
हादसे में करीब 11 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनमें एक युवक गंभीर रूप से घायल है, जिसे पीजीआई रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि ट्रॉली में महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे सहित लगभग 35 लोग सवार थे। जानकारी के अनुसार ट्रॉली चढ़ाई पर पहुंचते ही अचानक पीछे की ओर लुढ़क गई।
चालक ने नियंत्रण बनाए रखने की कोशिश की लेकिन संतुलन बिगड़ने से वाहन बीच सड़क पर पलट गया। प्रारंभिक जांच में ओवरलोडिंग और वाहन नियंत्रण में कमी को हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है।
गनीमत यह रही कि ट्रॉली सड़क के किनारे खाई में नहीं गिरी, वरना नुकसान ज्यादा हो सकता था। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय ग्रामीणों और पुलिस ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया और घायलों को बाहर निकालकर एंबुलेंस से अस्पताल भेजा।
क्षेत्रीय अस्पताल ऊना के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. संजय मनकोटिया ने बताया कि कुल 11 घायलों में से तीन की हालत गंभीर थी, इनमें एक युवक को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया। अन्य दो गंभीर घायल श्रद्धालु अभी स्थिर हैं। उधर, ऊना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
अधिकारियों का कहना है कि ओवरलोडिंग और वाहन की नियंत्रण क्षमता पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है ताकि भविष्य में ऐसे हादसे रोके जा सकें।
Trending Videos