{"_id":"69cbcad6936339bd570862ed","slug":"new-public-toilets-to-be-constructed-soon-in-una-city-una-news-c-93-1-ssml1047-186643-2026-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: ऊना शहर में नए सार्वजनिक शौचालयों का निर्माण जल्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: ऊना शहर में नए सार्वजनिक शौचालयों का निर्माण जल्द
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Tue, 31 Mar 2026 06:54 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
पुराना बाजार, हमीरपुर मार्ग और प्रमुख क्षेत्रों में महिलाओं, पुरुषों और दिव्यांगों के लिए सुविधाएं
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। जिला मुख्यालय में आने वाले लोगों की सुविधा के लिए शहर में नए सार्वजनिक शौचालयों का निर्माण किया जाएगा। नगर निगम ने पुराना बाजार, हमीरपुर मार्ग और अन्य प्रमुख स्थानों पर शौचालय स्थापित करने की तैयारी शुरू कर दी है।
शहर में लंबे समय से सार्वजनिक शौचालयों की कमी महसूस की जा रही थी। नए शौचालयों में महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग व्यवस्था होगी और दिव्यांगों के लिए भी विशेष सुविधा रहेगी। नियमित सफाई कर्मियों की तैनाती से स्वच्छता सुनिश्चित की जाएगी।
पुराने शौचालयों की मरम्मत और नए स्थानों पर निर्माण को प्राथमिकता दी जाएगी, जिससे बाजार, सरकारी कार्यालय और अस्पताल आने वाले लोगों को राहत मिलेगी।
कोट
शहर में सार्वजनिक शौचालयों की कमी को दूर करने के लिए योजना तैयार की जा रही है। पुराना बाजार, हमीरपुर मार्ग सहित अन्य प्रमुख स्थानों को चिन्हित किया जा रहा है। जल्द ही प्रस्ताव तैयार कर उच्च अधिकारियों को भेजा जाएगा।
मनोज कुमार, संयुक्त आयुक्त नगर निगम ऊना
Trending Videos