सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Stray animals create havoc on Old Hoshiarpur Road

Una News: पुराना होशियारपुर रोड पर लावारिस पशुओं का आतंक

संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Thu, 02 Apr 2026 07:18 AM IST
विज्ञापन
Stray animals create havoc on Old Hoshiarpur Road
विज्ञापन
ऊना। ऊना जिले के पुराना होशियारपुर रोड पर इन दिनों लावारिस पशुओं के कारण राहगीरों और वाहन चालकों का चलना मुश्किल हो गया है। लावारिस पशुओं के कारण बड़ी दुर्घटना से दोपहिया वाहन बच गए। अचानक से लावारिस पशु आने से एक बाइक सवार को सड़क पर गिरा और दूसरा खेतों में जा गिरा। जो पुराना होशियारपुर रोड से ऊना की ओर आ रहे थे। लावारिस पशुओं का झुंड आने से बाइक सवार अपना संतुलन खो बैठे और गिर गए। हालांकि दोनों को हल्की चोटें आई हैं। लावारिस पशुओं के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। सड़क के बीचों बीच खड़े पशुओं की वजह से हर समय डर बना हुआ है। क्षेत्र के लोगों ने लावारिस पशुओं को जल्द से जल्द गोशाला भेजने की मांग की है ताकि सड़क पर सुरक्षा व्यवस्था बनी रहे।
Trending Videos



कुलविंद्र चौधरी का कहना है कि न तो सरकार और न ही प्रशासन ने लावारिस पशुओं से निजात दिलाने के लिए काेई कारगर कदम उठाए हैं और न ही लोगों को राहत मिल रही है। आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अजय कुमार का कहना है कि सड़कों पर अकसर लावारिस पशु घूमते देखे जा सकते हैं। जो कि खुद भी दुर्घटनाग्रस्त हो रहे और वाहनों के लिए भी परेशानियों का सबब बने हुए हैं।

हेमराज का कहना है कि सड़कों पर अधिकतर हादसे लावारिस पशुओं के कारण घटित हो रहे हैं। जिससे वाहन चालक भी दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। पुराना होशियारपुर मार्ग में यह समस्या आए दिन बनी हुई है।



रविंद्रकुमार शर्मा का कहना है कि क्षेत्र में लावारिस पशुओं से निजात दिलाने के लिए पंचायतें भी गंभीर नहीं हैं। गोसदन केंद्र औपचारिकताएं बनकर रह गए हैं। इस दिशा में उचित कदम उठाए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed