{"_id":"69ce18e0c3dea6a07a03dbfc","slug":"video-una-devotee-offers-450-tola-gold-chauri-at-the-feet-of-maa-chintpurni-valued-at-approximately-rs6-lakhs-2026-04-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"Una: मां चिंतपूर्णी के चरणों में श्रद्धालु ने अर्पित की 4.50 तोला सोने की चौरी, कीमत करीब 6 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una: मां चिंतपूर्णी के चरणों में श्रद्धालु ने अर्पित की 4.50 तोला सोने की चौरी, कीमत करीब 6 लाख रुपये
Ankesh Dogra
Updated Thu, 02 Apr 2026 12:51 PM IST
Link Copied
शक्तिपीठ माता चिंतपूर्णी मंदिर में एक श्रद्धालु ने मां के प्रति अपनी गहरी आस्था प्रकट करते हुए 4.50 तोला सोने की चौरी भेंट स्वरूप अर्पित की। इस चौरी की कीमत करीब 6 लाख रुपये के आसपास बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह श्रद्धालु मूल रूप से पंजाब के होशियारपुर जिले के रहने वाले हैं और वर्तमान में यूएसए में निवास करते हैं। माता के दरबार में पहुंचकर उन्होंने पूरे श्रद्धा भाव से सोने की चौरी मां के चरणों में समर्पित की।मंदिर अधिकारी संजीव प्रभाकर ने बताया कि मंदिर में पहुंचे श्रद्धालुओं की विधिवत पूजा-अर्चना करवाई गई। इस दौरान श्रद्धालुओं ने मां चिंतपूर्णी से परिवार की सुख-समृद्धि और मंगल कामना की प्रार्थना भी की। मां चिंतपूर्णी के दरबार में देश-विदेश से श्रद्धालु लगातार पहुंचकर अपनी मनोकामनाएं पूरी होने पर विभिन्न प्रकार की भेंट अर्पित करते हैं। मंदिर प्रशासन के अनुसार भक्तों की आस्था और श्रद्धा से मंदिर में धार्मिक माहौल लगातार बना हुआ है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।