सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   A woman will be crowned president of the Gagret Nagar Panchayat.

Una News: महिला के सिर सजेगा गगरेट नगर पंचायत के अध्यक्ष पद का ताज

संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Mon, 06 Apr 2026 04:55 PM IST
विज्ञापन
A woman will be crowned president of the Gagret Nagar Panchayat.
विज्ञापन
रोस्टर आने के बाद अध्यक्ष पद के लिए पुरुषों की दौड़ खत्म
Trending Videos

गगरेट नगर पंचायत में हैं कुल सात वार्ड
विवेक शर्मा
गगरेट (ऊना)। नगर पंचायत गगरेट का रोस्टर जारी होने के बाद अब यह लगभग तय हो चुका है कि इस बार गगरेट नगर पंचायत के अध्यक्ष पद पर किसी महिला की ही ताजपोशी होगी। नगर पंचायत गगरेट में कुल सात वार्ड हैं। इनमें वार्ड एक सामान्य वर्ग, वार्ड दो सामान्य वर्ग और वार्ड तीन महिला के लिए आरक्षित हैं। वार्ड चार महिला आरक्षित, वार्ड पांच अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। वार्ड छह सामान्य वर्ग और वार्ड सात महिला के लिए आरक्षित है।
इस बार गगरेट नगर पंचायत की अध्यक्ष वार्ड तीन, चार या वार्ड सात से ही बनेगी या किसी अन्य वार्ड से जीत कर आने वाली महिला के सिर अध्यक्ष पद का ताज सजेगा। बहरहाल गगरेट नगर पंचायत के सातों वार्डों में चुनावी रण में उतरने के इच्छुक उम्मीदवारों ने अपने-अपने वार्डों में जनसंपर्क अभियान गुपचुप तरीके से शुरू कर दिया हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ इच्छुक उम्मीदवार अपने वार्ड के मतदाताओं के पास जाकर उनकी राय जान रहे हैं और विश्वास में लेकर उन्हें खुद के चुनावी रण में उतरने की बात कह रहे हैं। पिछली बार भाजपा समर्थित नगर पंचायत में इस बार किस राजनीतिक दल के संबंधित उम्मीदवार बाजी मारेंगे, यह कहना अभी जल्दबाजी होगी। शुरू से ही सत्ता का केंद्र रहे वार्ड पांच जहां से हर बार जीतने वाला पार्षद अध्यक्ष पद का दावेदार होता था। यहां पर भाजपा नेता डॉ. शाम का ही वर्चस्व वर्षों तक रहा। फिर इसी वार्ड से वीरेंद्र बिंदु के सिर अध्यक्ष पद का ताज रहा। उनके जेल में जाने के बाद से नीलू के सिर अध्यक्ष पद का ताज सजा । इस बार वार्ड पांच अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। इस कारण इस बार नगर पंचायत का यह चुनाव खासा दिलचस्प होने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed