{"_id":"69d3899e39a385214d0513d2","slug":"himachal-6-30-grams-of-chitta-recovered-in-mehatpur-una-three-accused-arrested-2026-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal News: ऊना के मैहतपुर में 6.30 ग्राम चिट्टा बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार; एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal News: ऊना के मैहतपुर में 6.30 ग्राम चिट्टा बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार; एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना।
Published by: Ankesh Dogra
Updated Mon, 06 Apr 2026 03:53 PM IST
विज्ञापन
सार
हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना में पुलिस ने तीन युवकों को चिट्टा (हेरोइन) सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। पढ़ें पूरी खबर...
चिट्टा(फाइल)
- फोटो : संवाद
विज्ञापन
विस्तार
जिला पुलिस ऊना द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस थाना मैहतपुर की टीम ने तीन युवकों को चिट्टा (हेरोइन) सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 6.30 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी गई है।
Trending Videos
जानकारी के अनुसार पांच अप्रैल 2026 की रात को मुख्य आरक्षी बीरबल की अगुवाई में पुलिस थाना मैहतपुर की टीम गुप्त सूचना के आधार पर जखेड़ा मोड़ के समीप वाटर सप्लाई स्कीम जखेड़ा के पास पहुंची। यहां एक एक्सयूवी-500 गाड़ी की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान गाड़ी से 6.30 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने मौके पर गाड़ी की चालक सीट पर बैठे अभिषेक पुत्र राकेश कुमार निवासी वार्ड नंबर-6 टक्का, तहसील व जिला ऊना को गिरफ्तार कर लिया। इसके अलावा गाड़ी में सवार राहुल और महेश दोनों निवासी कोटला खुर्द, तहसील व जिला ऊना को भी गिरफ्तार किया गया। पुलिस अधीक्षक सचिन हिरेमठ ने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है, ताकि इस मामले से जुड़े अन्य लोगों और नशा तस्करी के नेटवर्क का पता लगाया जा सके।