{"_id":"6a046cf501cac7ce26081678","slug":"a-young-man-died-in-a-collision-between-a-tipper-and-a-bike-in-dulahad-una-news-c-93-1-una1002-191558-2026-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: दुलैहड़ में टिपर और बाइक की टक्कर में युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: दुलैहड़ में टिपर और बाइक की टक्कर में युवक की मौत
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Thu, 14 May 2026 07:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
दुलैहड़ (ऊना)। टाहलीवाल थाना क्षेत्र के दुलैहड़ में मंगलवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक चालक की मौत हो गई। हादसा दुलैहड़ बस स्टैंड के समीप मोड़ पर हुआ, जहां एक बाइक और टिपर की टक्कर हो गई। घायल युवक को स्थानीय लोगों की मदद से उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान रविंद्र कुमार पुत्र अशोक कुमार निवासी गांव दुलैहड़, तहसील हरोली जिला ऊना के रूप में हुई है।
पुलिस को दी शिकायत में ब्रजेश सिंह पुत्र अजय पाल सिंह निवासी जिला प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश ने बताया कि वह पेशे से चालक है और टिपर चलाता है। मंगलवार सुबह वह लुधियाना से टिपर लेकर निकला था और गोंदपुर बुल्ला स्थित स्टोन क्रशर में टिपर भरवाने जा रहा था। शिकायतकर्ता के अनुसार जब वह शाम करीब 5:20 से 5:30 बजे के बीच दुलैहड़ बस स्टैंड के पास मोड़ पर पहुंचा तो दुलैहड़ की ओर से एक बाइक तेज रफ्तार में आई। आरोप है कि बाइक चालक गलत दिशा में आ गया और सीधे टिपर से टकरा गया। टक्कर के बाद बाइक चालक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने घायल युवक को उपचार के लिए दुलैहड़ अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।
पुलिस अधीक्षक सचिन हिरेमठ ने बताया कि शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। वहीं युवक की मौत से क्षेत्र में शोक की लहर है।
Trending Videos