सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Trial held for the formation of district level senior cricket team

Una News: मरीज की दवाई लिखी पर्ची खराब करने के मामले पर विधायक ने जताई आपत्ति

संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Thu, 14 May 2026 07:58 AM IST
विज्ञापन
Trial held for the formation of district level senior cricket team
विज्ञापन
ऊना। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और ऊना विधानसभा क्षेत्र के विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने क्षेत्रीय अस्पताल ऊना के डॉक्टर द्वारा मरीज की दवाई लिखी पर्ची खराब करने के मामले पर कड़ी आपत्ति जाहिर की है। उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में दवाई माफिया का जंजाल इस कदर फैल चुका है कि लोगों को महंगी दवाइयां लेने पर मजबूर किया जाता है। उन्होंने कहा कि पिछले लगभग चार साल से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में दवाई माफिया इस कदर हावी हो चुका है कि नेताओं को भी उसकी कमीशन जा रही है। उन्होंने कहा कि जनकौर के एक मरीज को डॉक्टर दवाई लिखता है और वह मरीज 650 रुपये में दवाई लेकर बाजार से आता है तो डॉक्टर यह देखकर उसकी पर्ची को खराब कर देता है कि जिस दुकान से उसने दवाई लेने को कहा था, मरीज ने वहां से दवाई नहीं खरीदी। उन्होंने कहा कि जिस दुकान से मरीज को दवाई लेने के लिए निर्देश दिया गया था, वहां वही दवाई 1450 रुपये में थी। उन्होंने कहा कि यदि कीमत का इतना भारी अंतर है तो यह बात अपने आप सिद्ध हो जाती है कि क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में दवाइयां के कमीशन का खेल किस हद तक हावी हो चुका है। इस मामले को विधानसभा में भी उठाएंगे और प्रदेश सरकार से जवाब मांगा जाएगा कि आखिर किसके इशारे पर ऊना जिला में दवाई माफिया इतने बड़े पैमाने पर फल फूल रहा है।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed