सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   In view of the urban body elections, dry days have been declared on May 16 and 17 in the district.

Una News: शहरी निकाय चुनाव के मद्देनजर जिला में 16 व 17 मई को ड्राई डे घोषित

संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Thu, 14 May 2026 07:50 AM IST
विज्ञापन
In view of the urban body elections, dry days have been declared on May 16 and 17 in the district.
विज्ञापन
ऊना। जिला ऊना के शहरी निकाय क्षेत्रों में चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न करवाने के उद्देश्य से 16 तथा 17 मई को ड्राई डे घोषित किया गया है। यह आदेश जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने जारी किए गए हैं। जारी आदेशों के अनुसार निर्धारित तिथियों के दौरान संबंधित शहरी निकाय क्षेत्रों में सभी शराब के ठेके बंद रहेंगे तथा किसी भी प्रकार की मादक पेय पदार्थों की बिक्री, वितरण एवं परोसने पर प्रतिबंध रहेगा। उपायुक्त ने बताया कि यह निर्णय चुनाव प्रक्रिया के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने एवं स्वतंत्र एवं निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लिया गया है। इसके अतिरिक्त नगर निगम ऊना तथा नगर पंचायत बंगाणा में इस चरण के अंतर्गत नगर निकाय चुनाव प्रस्तावित नहीं हैं, इसलिए यह आदेश उक्त दोनों क्षेत्रों में लागू नहीं होंगे। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed