फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Alarm bells ring for the 134-year-old Una Sadar police station building.

Una News: 134 साल पुराने ऊना सदर थाना भवन पर खतरे की घंटी

Tue, 14 Jul 2026 06:50 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 14 Jul 2026 06:50 AM IST
विज्ञापन
Alarm bells ring for the 134-year-old Una Sadar police station building.
ऊना। जिले में कानून व्यवस्था की कमान संभालने वाला ऊना सदर थाना खुद असुरक्षा के साये में काम करने को मजबूर है। वर्ष 1892 में ब्रिटिश शासनकाल के दौरान बना थाना भवन अब पूरी तरह जर्जर हो चुका है। दीवारों में गहरी दरारें पड़ चुकी हैं, छत से प्लास्टर लगातार झड़ रहा है और बरसात में छत से पानी टपकने से सरकारी रिकॉर्ड तथा तकनीकी उपकरणों के खराब होने का खतरा बना हुआ है। हालात इतने गंभीर हैं कि पिछले वर्ष बारिश के दौरान भवन का एक हिस्सा गिर चुका है जबकि शेष हिस्सा भी किसी बड़े हादसे का इंतजार करता नजर आ रहा है।
विज्ञापन

विडंबना यह है कि हजारों लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने वाले पुलिस अधिकारी और कर्मचारी खुद असुरक्षित भवन में दिन-रात ड्यूटी देने को मजबूर हैं। बरसात शुरू होते ही थाना परिसर में खतरा और बढ़ जाता है। इसके बावजूद अभी तक न तो नए भवन का निर्माण शुरू हो पाया है और न ही थाना कार्यालय को किसी सुरक्षित किराये के भवन में स्थानांतरित किया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सदर थाना के नए भवन का निर्माण पुलिस लाइन झलेड़ा में प्रस्तावित है। इसके लिए स्थान का चयन भी किया जा चुका है लेकिन नगर निगम ऊना में टेंडर प्रक्रिया लंबे समय से लंबित है। टेंडर आवंटित होने के बाद ही निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है। इस बीच हर बारिश के साथ पुलिस कर्मचारियों और थाने में आने वाले लोगों की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक दशक से जारी हैं प्रयास
करीब एक दशक से नए भवन के निर्माण की कवायद चल रही है। इस दौरान कई पुलिस अधीक्षक और अन्य अधिकारी बदले लेकिन सदर थाना की नई इमारत केवल फाइलों तक ही सीमित रही। इससे पहले कोटला कलां और रामपुर सहित अन्य स्थानों पर भी भूमि चयन की प्रक्रिया चली, रिपोर्टें तैयार कर शिमला भेजी गईं लेकिन कोई ठोस निर्णय सामने नहीं आया। टॉयलेट और पीने के पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं का भी अभाव है। पुलिस कर्मचारियों के लिए बने रेस्ट रूम, मेस और थाना परिसर का कारागार भी बदहाल स्थिति में पहुंच चुके हैं। भवन की कई दीवारों और छत का संपर्क टूट चुका है। जगह-जगह बड़ी दरारें पड़ने से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
-----
सदर थाना के नए परिसर के निर्माण के लिए जगह का चयन किया जा चुका है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद जल्द नए भवन का निर्माण शुरू कर थाना वहां स्थानांतरित किया जाएगा। – सचिन हिरेमठ, पुलिस अधीक्षक, ऊना


थाना सदर के नए भवन को लेकर जल्द टेंडर प्रक्रिया शुरु की जाएगी। इसको लेकर उच्च अधिकारियों से चर्चा जारी है। टेंडर प्रक्रिया के बाद निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
-अंकुश, एसडीओ, नगर निगम ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed