सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   As the heat increases, farmers are busy saving the maize crop, irrigating it day and night.

Una News: गर्मी बढ़ते ही मक्की की फसल बचाने में जुटे किसान, दिन-रात कर रहे सिंचाई

संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Wed, 20 May 2026 07:03 AM IST
विज्ञापन
As the heat increases, farmers are busy saving the maize crop, irrigating it day and night.
किसान अजय कुमार।
विज्ञापन
खेतों में सूखने लगी मिट्टी, किसान ट्यूबवेल और मोटर से कर रहे सिंचाई
Trending Videos


संजीव ठाकुर
चकसराय (ऊना)। उपतहसील जोल क्षेत्र में इन दिनों बढ़ती गर्मी के कारण किसान मक्की की फसल को बचाने के लिए दिन-रात खेतों में मेहनत कर रहे हैं। लंबे समय से क्षेत्र में अच्छी बारिश न होने से खेतों की मिट्टी सूखने लगी है, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है।
किसान सुबह जल्दी और देर शाम तक खेतों में पहुंचकर मक्की की फसल की सिंचाई कर रहे हैं ताकि फसल में पर्याप्त नमी बनी रहे। कई किसान ट्यूबवेल, मोटर और पाइपों के माध्यम से पानी खेतों तक पहुंचा रहे हैं, जबकि कुछ ट्रैक्टर चालित पंपों का सहारा लेकर सिंचाई कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों का कहना है कि मक्की की फसल इस समय बढ़वार के अहम चरण में है और यदि समय पर पानी नहीं मिला तो उत्पादन पर गंभीर असर पड़ सकता है। इसी कारण वे फसल को बचाने के लिए पूरी मेहनत कर रहे हैं।
विज्ञापन

गांवों के खेतों में सुबह से ही चहल-पहल देखी जा रही है। महिलाएं और बुजुर्ग भी किसानों का सहयोग कर रहे हैं। किसानों को उम्मीद है कि यदि आने वाले दिनों में मौसम अनुकूल रहा और समय पर बारिश हुई तो इस बार मक्की की पैदावार अच्छी रहेगी।
उपनिदेशक जिला कृषि विभाग डॉ. प्रेम ठाकुर ने बताया कि तीखी धूप के बीच फसलों के लिए सिंचाई की आवश्यकता है। कहा कि इस समय हरी सब्जियों और अगेती मक्का की फसल तैयार हो रही। किसान फसलों के बचाव को लेकर समय पर सिंचाई करते रहें।

---

गर्मी लगातार बढ़ रही है और खेतों की नमी तेजी से खत्म हो रही है। फसल को बचाने के लिए रोजाना सिंचाई करनी पड़ रही है। यदि कुछ दिनों में बारिश हो जाए तो किसानों को बड़ी राहत मिलेगी। -अमर सिंह

---

मक्की की फसल अच्छी स्थिति में है, लेकिन पानी की कमी सबसे बड़ी चुनौती बनी हुई है। किसान दिन-रात मेहनत कर रहे हैं। उम्मीद है कि इस बार मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा और पैदावार बेहतर होगी। - अजय कुमार

किसान अजय कुमार।

किसान अजय कुमार।

किसान अजय कुमार।

किसान अजय कुमार।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed