सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Emphasis on positive journalism and spirituality

Una News: सकारात्मक पत्रकारिता और अध्यात्म पर दिया जोर

संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Wed, 20 May 2026 05:42 AM IST
विज्ञापन
Emphasis on positive journalism and spirituality
विज्ञापन
नंदपुर (ऊना)। अंब उपमंडल में ब्रह्माकुमारी केंद्र कुठेड़ा खैरला में आयोजित मीडिया संवाद कार्यक्रम में अंब, गगरेट एवं दौलतपुर क्षेत्र के पत्रकारों ने भाग लिया। कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारीज ऊना जिला इंचार्ज आशा एवं अंब सेंटर की इंचार्ज ऋतु ने सभी मीडिया प्रतिनिधियों का अभिनंदन किया। इस अवसर पर धारवाड़, कर्नाटक से आए जोनल मीडिया को ऑर्डिनेटर विश्वास ने समाज में सकारात्मक पत्रकारिता की आवश्यकता पर बल दिया।
Trending Videos

स्वयं 400 से अधिक कॉलम लिख चुके विश्वास ने पत्रकारों से सकारात्मक खबरों को अधिक से अधिक प्रोत्साहित करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारीज के नेशनल मीडिया को ऑर्डिनेटर शांतनु ने अध्यात्म एवं राजयोग मेडिटेशन के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के चौथा स्तंभ मीडिया यदि आध्यात्मिक मूल्यों से जुड़ जाए तो समाज में शांति, सद्भाव और जागरूकता को नई दिशा मिल सकती है। इस दौरान आगामी 9 से 13 सितंबर तक माउंट आबू में होने वाली नेशनल मीडिया कॉन्फ्रेंस के लिए पत्रकारों को आमंत्रित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed