{"_id":"6a7a24cb5e20805b7c0bb2fa","slug":"car-collides-with-tipper-in-nandpur-drivers-life-saved-as-airbag-deploys-una-news-c-93-1-ssml1048-201884-2026-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: नंदपुर में टिपर से टकराई कार, एयरबैग खुलने से बची चालक की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: नंदपुर में टिपर से टकराई कार, एयरबैग खुलने से बची चालक की जान
Tue, 11 Aug 2026 12:51 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Tue, 11 Aug 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ूही (ऊना)। पुलिस थाना अंब के तहत नंदपुर क्षेत्र में रविवार रात कार और टिपर के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि टक्कर के दौरान कार के एयरबैग खुल गए, जिससे चालक की जान बच गई।
जानकारी के अनुसार रविवार रात एक टिपर नंदपुर स्थित क्रशर की ओर जा रहा था। इसी दौरान नंदपुर सड़क से टिपर जैसे ही क्रशर की ओर मुड़ने लगा, अंब की तरफ से आ रही कार उससे टकरा गई। दोनों वाहनों के बीच टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोग तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और कार चालक को बाहर निकाला। टक्कर के समय एयरबैग खुलने के कारण चालक सुरक्षित बच गया। हादसे में किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है। दुर्घटना के बाद दोनों वाहन सड़क पर खड़े होने के कारण कुछ समय के लिए यातायात बाधित हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस थाना अंब की टीम मौके पर पहुंची और दोनों वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात बहाल करवाया।
डीएसपी अंब अनिल पटियाल ने बताया कि हादसे में किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया है और मामले की जांच की जा रही है।