फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   The NH Authority has initiated crash barrier work.

Una News: एनएच प्राधिकरण ने शुरू कराया क्रैश बैरियर का काम

Tue, 11 Aug 2026 12:45 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 11 Aug 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
The NH Authority has initiated crash barrier work.
दुर्घटना वाली जगह लगा क्रैश बैरियर और डंगा लगवाता पी डब्ल्यू विभाग। संवाद
भरवाईं (ऊना)। भरवाईं से आगे हादसों के लिहाज से संवेदनशील खतरनाक उतराई और मोड़ पर अब सुरक्षा कवच तैयार किया जा रहा है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने यहां क्रैश बैरियर लगाने का काम शुरू कर दिया है। वहीं पीडब्ल्यूडी की ओर से डंगे का निर्माण करवाया जा रहा है। यह काम श्रावण अष्टमी मेले से पहले पूरा करने का लक्ष्य रखा है।
विज्ञापन


यह वही स्थान है, जहां कुछ समय पहले एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी थी। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई थी। इसके बाद से यह स्थान दुर्घटना की दृष्टि से बेहद संवेदनशील बना हुआ था। स्थानीय लोग और वाहन चालक लंबे समय से यहां सुरक्षा इंतजाम करने की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन

श्रावण अष्टमी मेले की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक में एसडीएम अंब पारस अग्रवाल और डीएसपी अनिल पटियाल ने भी इस खतरनाक मोड़ और उतराई पर हादसों की रोकथाम के लिए आवश्यक सुरक्षा इंतजाम करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद संबंधित विभागों ने मौके पर काम शुरू कर दिया। एसडीएम पारस अग्रवाल ने बताया कि में एनएच विभाग ने सड़क किनारे क्रैश बैरियर लगाने का काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed