{"_id":"6a7a246699e812f81d0f8257","slug":"the-tune-of-vande-mataram-resonated-in-una-city-una-news-c-93-1-una1017-201904-2026-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: ऊना शहर में गूंजी वंदे मातरम की धुन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: ऊना शहर में गूंजी वंदे मातरम की धुन
Tue, 11 Aug 2026 12:50 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Tue, 11 Aug 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
ऊना के एमसी पार्क के बाहर वंदे मातरम की 150वी वर्षगाठ पर हिमाचल पुलिस वंदे मातरम व अन्य देश भ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊना। ऊना शहर सोमवार को देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। जिला मुख्यालय स्थित म्युनिसिपल पार्क में हिमाचल प्रदेश पुलिस के ब्रास बैंड ने देशभक्ति से ओत-प्रोत शानदार प्रस्तुतियां देकर समा बांध दिया।
वंदे मातरम की 150वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में बैंड की मधुर और जोशीली धुनों ने पार्क में मौजूद लोगों में राष्ट्रप्रेम की भावना को और प्रबल कर दिया। जैसे ही पुलिस बैंड ने वंदे मातरम सहित देशभक्ति की विभिन्न धुनें प्रस्तुत कीं, पूरा वातावरण भारत माता के जयकारों से गूंज उठा।
कार्यक्रम का आयोजन जिला पुलिस अधीक्षक सचिन हिरेमठ के कुशल नेतृत्व में किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों के अलावा बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी मौजूद रहे। बैंड की प्रस्तुतियों को देखने और सुनने के लिए लोगों में खासा उत्साह दिखाई दिया।
विज्ञापन
कार्यक्रम के माध्यम से पुलिस ने राष्ट्रभक्ति, एकता और देश के प्रति समर्पण का संदेश भी दिया। पुलिस अधीक्षक सचिन हिरेमठ ने बताया कि वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने का अवसर देश के लिए ऐतिहासिक है।
प्रदेश सरकार और पुलिस महानिदेशक के दिशा-निर्देशों के तहत हिमाचल प्रदेश पुलिस का यह विशेष ब्रास बैंड प्रदेश के प्रत्येक जिला मुख्यालय में जाकर अपनी प्रस्तुतियां दे रहा है। उन्होंने बताया कि इस संगीतमय अभियान की शुरुआत लाहौल-स्पीति के दुर्गम क्षेत्रों से हुई है।
इसके बाद ब्रास बैंड हमीरपुर पहुंचा और अब ऊना में प्रस्तुति दी गई। आगामी दिनों में प्रदेश के अन्य जिलों में भी इसी तरह कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।