फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Youth Congress protests in Una; Sudhir Sharma's effigy burnt.

Una News: ऊना में युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, सुधीर शर्मा का पुतला फूंका

Tue, 11 Aug 2026 12:54 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 11 Aug 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
Youth Congress protests in Una; Sudhir Sharma's effigy burnt.
ऊना। जिला मुख्यालय में सोमवार को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के खिलाफ विधायक सुधीर शर्मा की कथित टिप्पणी के विरोध में युवा कांग्रेस और एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। ब्लॉक युवा कांग्रेस और एनएसयूआई के कार्यकर्ता एकत्रित हुए और आक्रोश रैली निकालते हुए विधायक सुधीर शर्मा के खिलाफ नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं का कहना था कि राजनीतिक तौर पर किसी मुद्दे पर असहमति हो सकती है लेकिन प्रदेश के मुख्यमंत्री जैसे सांविधानिक पद पर बैठे व्यक्ति के खिलाफ अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल उचित नहीं है। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ता सर्किट हाउस और रोटरी चौक तक नारेबाजी करते हुए पहुंचे। जहां उन्होंने विधायक सुधीर शर्मा का पुतला फूंका और जमकर नारेबाजी की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के समर्थन में भी नारे लगाए। ब्लॉक युवा कांग्रेस अध्यक्ष गुरुमुख सिंह ने कहा कि विधायक सुधीर शर्मा को जनप्रतिनिधि होने के नाते अपनी भाषा की मर्यादा का ध्यान रखना चाहिए। गुरुमुख सिंह ने मांग की कि सुधीर शर्मा बिना किसी शर्त के मुख्यमंत्री सुक्खू से सार्वजनिक रूप से माफी मांगें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed