फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Car-pickup collision near Baduhi; two dead, two referred to PGI.

Una News: बड़ूही के पास कार-पिकअप की टक्कर, दो की मौत<bha>;</bha> दो पीजीआई रेफर

Wed, 19 Aug 2026 12:55 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Wed, 19 Aug 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
Car-pickup collision near Baduhi; two dead, two referred to PGI.
सड़क हादसे में घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से ले जाते और घटनास्थल पर उमड़ी लोगों की भीड़। संवा
बड़ूही (ऊना)। उपमंडल अंब के तहत ऊना-धर्मशाला राष्ट्रीय राजमार्ग पर दिलवां पंचायत में शिव रुद्रा पेट्रोल पंप के पास मंगलवार को कार और पिकअप वाहन की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार ऋतिक राणा निवासी अंदौरा और आर्यन निवासी अंदौरा की मौत हो गई जबकि चार अन्य लोग घायल हुए हैं। इनमें से दो घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है। वहीं, पिकअप चालक अभिजीत सिंह पुत्र गोपी निवासी अमृतसर घायल अवस्था में एक्सरे के लिए भेजे जाने के बाद अस्पताल से भाग गया। एक अन्य घायल का उपचार क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में चल रहा है। हादसा इतना भीषण था कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार एक व्यक्ति अंदर बुरी तरह फंस गया। सूचना मिलते ही स्थानीय लोग, दुकानदार और राहगीर मौके पर पहुंचे। कटर की मदद से कार को काटकर फंसे व्यक्ति को बाहर निकाला गया। इसके बाद सभी घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, कार में सवार लोग अंदौरा के रहने वाले बताए जा रहे थे और अंब की ओर जा रहे थे। वहीं, पिकअप में सवार श्रद्धालु माता चिंतपूर्णी के दर्शन करने के बाद नैनादेवी मंदिर की ओर जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार चालक ने अचानक वाहन से नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद कार विपरीत दिशा में जाकर सामने से आ रही पिकअप से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए।
विज्ञापन


हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। हादसे के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुछ समय तक यातायात भी प्रभावित रहा और वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन





हादसे में ये हुए घायल
हादसे में घायल चालक मयंक ठाकुर निवासी अंदौरा, कृष निवासी बदाऊं की हालत गंभीर है। चिकित्सकों ने घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। वहीं, दविंदर पुत्र भोला शंकर निवासी अंदौरा का उपचार क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में चल रहा है। हादसे में घायल ऋतिक राणा को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। आर्यन निवासी अंदौरा ने पीजीआई ले जाते समय बीच रास्ते में ही दम तोड़ दिया। वहीं, पिकअप में सवार अभिजीत सिंह पुत्र गोपी निवासी, अमृतसर को एक्सरे करवाने के लिए भेजा था। वह अस्पताल से भाग गया।

सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। डीएसपी अंब अनिल पटियाल ने कहा कि पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

सड़क हादसे में घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से ले जाते और घटनास्थल पर उमड़ी लोगों की भीड़। संवा

सड़क हादसे में घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से ले जाते और घटनास्थल पर उमड़ी लोगों की भीड़। संवा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed