फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Car swept away by strong currents of Pandoga Khad; two youths narrowly escape.

Una News: पंडोगा खड्ड के तेज बहाव में बही कार, दो युवक बाल-बाल बचे

Thu, 06 Aug 2026 07:54 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Thu, 06 Aug 2026 07:54 AM IST
विज्ञापन
Car swept away by strong currents of Pandoga Khad; two youths narrowly escape.
पंडोगा खड्ड में पानी के तेज बहाव की चपेट में आई कार। संवाद - फोटो : सांकेतिक
ऊना। क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के बीच बुधवार तड़के जिला के हरोली उपमंडल की पंडोगा खड्ड में बड़ा हादसा टल गया। खड्ड के बीच बने कॉजवे को पार करते समय एक कार पानी के तेज बहाव में बह गई। हालांकि कार में सवार दोनों युवकों ने समय रहते गाड़ी से छलांग लगाकर अपनी जान बचा ली।
विज्ञापन

कार सवारों के अनुसार हादसा बुधवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे हुआ। कार चालक रोहित कुमार निवासी डल्हौजी, जिला चंबा अपने साथी सुनील कुमार निवासी पालमपुर जिला कांगड़ा के साथ कॉजवे पार कर रहे थे। इसी दौरान वह पानी के तेज बहाव का सही अंदाजा नहीं लगा सके। जैसे ही उनकी कार पानी के भीतर कुछ आगे तक गई, तेज बहाव ने गाड़ी को धकेलना शुरू कर दिया। चालक ने जब एहतियातन कार को वापस मोड़ने की कोशिश की, तब तक तेज बहाव कार को अपने साथ करीब 100 मीटर तक बहाकर ले गया। इस बीच दोनों युवकों ने सूझबूझ दिखाते हुए तत्काल कार से बाहर छलांग लगा दी, जिससे उनकी जान बच गई। गनीमत रही कि कॉजवे से खड्ड में गिरते समय गाड़ी ने पलटी नहीं खाई और दोनों सवार सकुशल बाहर निकलने में सफल रहे। घटना के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और ट्रैक्टर की मदद से कार को खड्ड से बाहर निकाला।
विज्ञापन



मोबाइल टावर कंपनी के लिए कर रहे थे सर्वेक्षण
कार चालक रोहित कुमार ने बताया कि वे एक मोबाइल टावर कंपनी के तहत कार्य करते हैं। सुबह का समय मोबाइल सिग्नल गुणवत्ता जांच के लिए उपयुक्त माना जाता है। इसी कारण बुधवार तड़के वे दोनों पंडोगा अपर में लगे एक टावर की सिग्नल गुणवत्ता की जांच के लिए गांव में घूम रहे थे। इसी दौरान उनकी कार हादसे का शिकार हो गई। डीएसपी हरोली मोहन रावत ने बताया कि कार चालक से पूछताछ की गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed