{"_id":"6a74213362dfdfcd5f00c27e","slug":"video-umang-sharma-new-bhajan-meri-ladli-chintpurni-released-at-chintpurni-temple-una-2026-2026-08-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"Chintpurni Temple: मां चिंतपूर्णी के दरबार से रिलीज हुई उमंग शर्मा की नई भेंट 'मेरी लाडली चिंतपूर्णी'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chintpurni Temple: मां चिंतपूर्णी के दरबार से रिलीज हुई उमंग शर्मा की नई भेंट 'मेरी लाडली चिंतपूर्णी'
Ankesh Dogra
Updated Thu, 06 Aug 2026 11:22 AM IST
हिमाचल प्रदेश के उभरते लोक एवं भक्ति गायक उमंग शर्मा की नई माता की भेंट 'मेरी लाडली चिंतपूर्णी' विश्व प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री चिंतपूर्णी मंदिर के पावन दरबार से श्रद्धालुओं के बीच रिलीज हो गई। इस खास अवसर पर उमंग शर्मा ने मां चिंतपूर्णी के चरणों में शीश नवाकर आशीर्वाद प्राप्त किया और अपनी नई भेंट माता रानी को समर्पित की।
भेंट के लोकार्पण के दौरान श्री चिंतपूर्णी मंदिर के मंदिर अधिकारी संजीव प्रभाकर ने उमंग शर्मा को माता रानी की पावन चुनरी भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने नई भेंट का पोस्टर भी जारी किया और इसके सफल होने के साथ उमंग शर्मा के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
ऊना जिले के बंगाणा क्षेत्र के रहने वाले उमंग शर्मा अपनी मधुर और भावपूर्ण गायकी के दम पर भक्ति संगीत की दुनिया में तेजी से पहचान बना रहे हैं। कम समय में ही उन्होंने प्रदेश के साथ-साथ देशभर के श्रद्धालुओं के बीच अपनी अलग पहचान बनाई है। उनकी आवाज और प्रस्तुतियों को भक्तों का लगातार स्नेह मिल रहा है।
इससे पहले उमंग शर्मा की माता बगलामुखी पर आधारित भेंट 'मेरी माता बगलामुखी' को भी श्रद्धालुओं ने खूब सराहा था। अब मां चिंतपूर्णी पर आधारित उनकी नई भेंट 'मेरी लाडली चिंतपूर्णी' भी भक्तों के बीच लोकप्रिय हो रही है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी इस भक्ति गीत को अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है और श्रद्धालु इसे बड़ी संख्या में साझा कर रहे हैं।
इस अवसर पर श्री चिंतपूर्णी मंदिर के पुजारी भूषण कालिया, अमित कालिया तथा श्री ज्वालाजी मंदिर के पुजारी कपिल शर्मा भी विशेष रूप से मौजूद रहे। सभी ने उमंग शर्मा को नई भेंट की सफलता के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी यह प्रस्तुति माता रानी के भक्तों के बीच भक्ति, श्रद्धा और आस्था का संदेश पहुंचाने में सफल होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।