फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Waterlogging on Chandigarh-Dharamshala NH adds to commuters' woes.

Una News: चंडीगढ़–धर्मशाला एनएच पर जलभराव से बढ़ी राहगीरों की मुश्किलें

Thu, 06 Aug 2026 07:51 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Thu, 06 Aug 2026 07:51 AM IST
विज्ञापन
Waterlogging on Chandigarh-Dharamshala NH adds to commuters' woes.
चकसराय (ऊना)। चंडीगढ़–धर्मशाला राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) पर झलेड़ा और बसाल स्थित ख्वाजापीर के समीप सड़क पर जलभराव की समस्या राहगीरों और वाहन चालकों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। हल्की बारिश के बाद भी सड़क पर पानी जमा हो जाने से यातायात प्रभावित हो रहा है और दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ गई है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश के दौरान सड़क पर पानी भर जाने से दोपहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक दिक्कत पेश आती है। सड़क पर फिसलन बढ़ने से हादसे का खतरा बना रहता है। वहीं, भारी वाहनों के गुजरने पर पानी के छींटे सड़क किनारे खड़े लोगों और आसपास की दुकानों तक पहुंच जाते हैं, जिससे लोगों और दुकानदारों को अतिरिक्त परेशानी झेलनी पड़ती है।
विज्ञापन

क्षेत्रवासियों के अनुसार इस समस्या से संबंधित विभाग को कई बार अवगत करवाया जा चुका है लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया है। राहगीर जीत सिंह, अशोक कुमार और वाहन चालक सन्नी सहित अन्य का कहना है कि बरसात के मौसम में जलभराव की स्थिति और गंभीर हो जाती है, जिससे आम लोगों के साथ-साथ वाहन चालकों को भी जोखिम उठाना पड़ता है। उन्होंने प्रशासन और संबंधित विभाग से राष्ट्रीय राजमार्ग पर जल निकासी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है। उपायुक्त जतिन लाल का कहना है कि एनएचएआई के अधिकारियों को मौके पर स्थिति का जायजा लेकर समय रहते उचित कदम उठाने के निर्देश दिए जाएंगे ताकि आमजन को दिक्कतों का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed