सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Cleanliness in Sulabh toilets improved with regular staff visits

Una News: सुलभ शौचालय में हुई सफाई, नियमित कर्मचारी आने से सुधरी व्यवस्था

संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Mon, 16 Mar 2026 04:51 AM IST
विज्ञापन
Cleanliness in Sulabh toilets improved with regular staff visits
विज्ञापन
बदहाल व्यवस्था अभियान का असर
Trending Videos

हरकत में आया विभाग और प्रशासन, शौचालय में गंदगी से मिली निजात
संवाद न्यूज एजेंसी
दौलतपुर चौक (ऊना)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दौलतपुर चौक परिसर में स्थित सुलभ शौचालय की बदहाल स्थिति को लेकर अमर उजाला में प्रकाशित खबर 'सुलभ शौचालय बदहाल, गंदगी से मरीज बेहाल' का असर देखने को मिला है। बदहाल व्यवस्था अभियान के तहत खबर प्रकाशित होने के बाद संबंधित विभाग और प्रशासन हरकत में आया तथा शौचालय परिसर में सफाई करवाई गई। साथ ही अब शौचालय की नियमित सफाई के लिए कर्मचारी की व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है, जिससे व्यवस्था में सुधार दिखाई देने लगा है।
गौरतलब है कि अस्पताल परिसर में बने इस सुलभ शौचालय की हालत लंबे समय से बेहद खराब बनी हुई थी। शौचालय में गंदगी का अंबार लगा रहता था और सफाई के अभाव में बदबू के कारण अस्पताल आने वाले मरीजों, उनके परिजनों तथा आसपास के लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। कई बार स्थानीय लोगों ने इस समस्या को उठाया, लेकिन समाधान नहीं हो पाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले को गंभीरता से लेते हुए अमर उजाला ने इस समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर प्रकाशित होने के बाद प्रशासन ने स्थिति का संज्ञान लिया और शौचालय में सफाई अभियान चलाया गया। अब शौचालय की सफाई नियमित रूप से करवाई जा रही है। कर्मचारी समय पर आकर व्यवस्था को बनाए रखने का काम कर रहे हैं।

स्थानीय लोगों और अस्पताल आने वाले मरीजों ने सफाई व्यवस्था में हुए सुधार पर संतोष जताया है। उनका कहना है कि शौचालय में नियमित सफाई होने से अब मरीजों और तीमारदारों परेशानी का सामना नहीं करना पड़ रहा है। लोगों ने उम्मीद जताई है कि प्रशासन भविष्य में भी इस व्यवस्था को बनाए रखेगा ताकि अस्पताल आने वाले मरीजों और उनके परिजनों को स्वच्छ वातावरण मिल सके।

स्थानीय लोगों का यह भी कहना है कि मीडिया के जरिये जनहित के मुद्दों को उठाए जाने से प्रशासन का ध्यान समस्याओं की ओर जाता है और उनका समाधान भी संभव हो पाता है। उन्होंने इस दिशा में उठाए गए कदमों की सराहना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article